Home » राजस्थान » युवक बोला- थाने में पुलिस ने मुझे 7-8 थप्पड़ मारे:कहा- मोबाइल देने के लिए बेल्ट दिखाकर धमकाया; शिकायत के बाद ASI लाइन हाजिर

युवक बोला- थाने में पुलिस ने मुझे 7-8 थप्पड़ मारे:कहा- मोबाइल देने के लिए बेल्ट दिखाकर धमकाया; शिकायत के बाद ASI लाइन हाजिर

जोधपुर में दो युवकों ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया। यह मामला जोधपुर के सरदारपुरा थाना क्षेत्र के जालोरी गेट सर्किल पर गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे का है।

पीड़ित सौरभ ने कहा- मैं और मेरा दोस्त मंदिर से दर्शन करके आ रहे थे। हेलमेट नहीं होने पर पुलिस ने हमें रोका। इसके बाद मैंने माफी मांगी और आगे ध्यान रखने के लिए कहा, लेकिन पुलिस ने सरदारपुरा थाने ले जाकर मुझे सात-आठ थप्पड़ मारे।

सौरभ ने आरोप लगाया- पुलिस ने थाने में पड़े एक बेल्ट को दिखाकर कहा- या तो तू मोबाइल दे दे नहीं तो तुझे इससे मारेंगे।

वहीं इस मामले में पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया के निर्देश पर ASI हरफूल मीणा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है।

पीड़ित बोला- दर्शन कर लौट रहा था, हेलमेट नहीं पहनने पर माफी भी मांगी

पीड़ित सौरभ ने बताया- मैं रात को मंदिर के दर्शन कर दोस्त गौरव पुरोहित के साथ आ रहा था। इस दौरान जालोरी गेट पर गश्त टीम ने हमें रोका और कहा कि हेलमेट नहीं पहना है, जो सही नहीं है। इस पर मैंने अपनी गलती मानी और माफी मांगते हुए ये भी कहा कि आगे से ऐसा नहीं होगा। इस पर वहां ASI हरफूल मीणा आए और गाड़ी साइड में करने की बात कहकर चालान करने को कहा।

गाड़ी की चाबी निकालने लगे, मोबाइल छीनने की कोशिश की

सौरभ ने आरोप लगाया- ASI हरफूल मीणा ने गाड़ी की फोटो लेने के लिए हमें स्टैंड पर लगाने के लिए कहा। जैसे ही मैं गाड़ी पीछे करने लगा तो उसकी चाबी निकालने की उन्होंने कोशिश की। बैटरी ऑन होने की वजह से चाबी नहीं निकल पाई। इसके बाद मैंने उन्हें गाड़ी की चाबी निकालने से मना किया। कहा- मैं आप जैसा कहेंगे, वैसा मैं कर दूंगा, चालान भी कर दीजिए, मुझे दिक्कत नहीं। इसके बावजूद उन्होंने मुझसे अभद्रता की।

इसके बाद मैंने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू किया तो पुलिस ने मोबाइल छीनने की कोशिश की। सौरभ ने बताया- मेरा दोस्त गौरव ने वीडियो बनाना शुरू किया तो उसे भी पीटा। इसके बाद पुलिस जीप में बैठाकर सरदारपुरा थाने ले गए और वहां करीब 10 मिनट तक मुझे सात से आठ थप्पड़ मारे। इस दौरान मेरा मोबाइल लेने की कोशिश की तो मैंने मना कर दिया।

कमिश्नर ऑफिस पहुंचे पीड़ित और संगठन के लोग

घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग शुक्रवार को ​कमिश्नर ऑफिस पहुंचे और मामले को लेकर शिकायत दी। पीड़ित मेडिकल रिप्रजेंटेटिव (एमआर) है। एमआर के साथ हुई मारपीट के विरोध में जोधपुर मेडिकल रिप्रजेंटेटिव यूनियन के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

वहीं मामले को लेकर एडीसीपी अमृत जीनगर ने बताया- घटना को लेकर पीड़ित और परिवार के लोग पुलिस कमिश्नर से मिले थे। इस मामले में पुलिस कमिश्नर ने ASI को लाइन ​हाजिर कर दिया है। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है। उन्होंने घटना को लेकर कहा- ये घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस को भी अपना व्यवहार सुधारना चाहिए। जो भी आरोप लगे हैं, उसकी जांच होगी। उन्होंने बताया- इस मामले की जांच एडीसीपी पश्चिम प्रवीण सैन करेंगे।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जेल में गैंगस्टर मोगली ने फिर अपना सिर फोड़ा:जेल प्रशासन और लॉरेंस गैंग पर प्रताड़ित करने के लगाए आरोप; 38 से ज्यादा केस दर्ज

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद गैंगस्टर इमरान उर्फ मोगली ने शुक्रवार को एक बार फिर बैरिक में अपना