Home » राजस्थान » जेल में गैंगस्टर मोगली ने फिर अपना सिर फोड़ा:जेल प्रशासन और लॉरेंस गैंग पर प्रताड़ित करने के लगाए आरोप; 38 से ज्यादा केस दर्ज

जेल में गैंगस्टर मोगली ने फिर अपना सिर फोड़ा:जेल प्रशासन और लॉरेंस गैंग पर प्रताड़ित करने के लगाए आरोप; 38 से ज्यादा केस दर्ज

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद गैंगस्टर इमरान उर्फ मोगली ने शुक्रवार को एक बार फिर बैरिक में अपना सिर फोड़कर खुद को घायल कर लिया। घटना के बाद जेल प्रशासन ने हथियारबंद जवानों की कड़ी सुरक्षा के बीच उसे इलाज के लिए जेएलएन अस्पताल लाया गया।

अस्पताल लाते समय इमरान उर्फ मोगली ने जेल प्रशासन और लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर प्रताड़ित करने के आरोप भी लगाए। अस्पताल में उपचार के बाद दोपहर 1.30 बजे गैंगस्टर को वापस हाई सिक्योरिटी जेल भेज दिया गया। आरोपी पर हत्या समेत अन्य मामलों में 38 से ज्यादा केस दर्ज है।

हथियारबंद जवानों की कड़ी सुरक्षा में इलाज के लिए जेएलएन अस्पताल पहुंचाया।
हथियारबंद जवानों की कड़ी सुरक्षा में इलाज के लिए जेएलएन अस्पताल पहुंचाया।

पहले भी कई बार कर चुका है ऐसी हरकत

जानकारी के अनुसार, इमरान उर्फ मोगली इससे पहले भी जेल के अंदर कई बार अपना सिर फोड़ चुका है। हर बार घायल होने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। शुक्रवार को भी उसने बैरिक में सिर फोड़कर खुद को घायल कर लिया।

इमरान उर्फ मोगली को पहले जयपुर सेंट्रल जेल में रखा गया था। इसके बाद उसे श्रीगंगानगर जेल भेजा गया और वहां से अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में शिफ्ट किया गया। उसके खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट समेत 38 से ज्यादा मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

दौलतपुर चौक-साबरमती एक्सप्रेस में चेकिंग स्टाफ ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे 4 युवकों को पकड़ा।
दौलतपुर चौक-साबरमती एक्सप्रेस में चेकिंग स्टाफ ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे 4 युवकों को पकड़ा।

ट्रेन में 4 शातिर चोर पकड़े, 8 मोबाइल और ₹4,500 बरामद

वहीं दूसरी तरफ दौलतपुर चौक-साबरमती एक्सप्रेस में चेकिंग स्टाफ ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे 4 युवकों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी के 8 मोबाइल फोन और 4,500 नकद बरामद हुए।

आबूरोड टीटीई टीम ने चारों आरोपियों को अजमेर स्टेशन पहुंचने पर बरामद सामान सहित आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया। आरपीएफ ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई में टीटीई हरीश जांगिड़, पंकज जटिया और इब्राहिम काठात शामिल रहे।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जेल में गैंगस्टर मोगली ने फिर अपना सिर फोड़ा:जेल प्रशासन और लॉरेंस गैंग पर प्रताड़ित करने के लगाए आरोप; 38 से ज्यादा केस दर्ज

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद गैंगस्टर इमरान उर्फ मोगली ने शुक्रवार को एक बार फिर बैरिक में अपना