Poola Jada
Home » राजस्थान » अजमेर में हाईवे पर नहीं थमी अवैध गैस रिफलिंग:मांगलियावास सीआई व दो कॉन्स्टेबल को किया लाइन हाजिर

अजमेर में हाईवे पर नहीं थमी अवैध गैस रिफलिंग:मांगलियावास सीआई व दो कॉन्स्टेबल को किया लाइन हाजिर

हाईवे पर गैस रिफिलिंग मामले में एक बार फिर मांगलियावास थाना प्रभारी व दो कॉन्स्टेबल पर कार्रवाई की गई। तीनों काे अजमेर एसपी वंदिता राणा ने लाइन हाजिर किया है। हालांकि इस संबंध में कोई जानकारी पुलिस प्रशासन की ओर से नहीं दी गई। एसपी को कॉल किया तो उन्होंने कॉल भी रिसीव नहीं किया।

हाईवे पर गैस रिफिलिंग के अवैध कारोबार पर पुलिस लगाम लगाने में नाकामयाब रही है। यही कारण है कि लगातार शिकायतों व उच्च स्तर पर हुई कार्रवाई के बाद प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ रही है।

9 महीने पहले भी किया था लाइन हाजिर 9 महीने पहले मार्च 2025 में भी एसपी वंदिता राणा की ओर से तत्कालीन मांगलियावास थाना प्रभारी हरीश चौधरी को लाइन हाजिर किया था। अब सीआई दिनेश चौधरी, कॉन्स्टेबल वीरेंद्र और हेमराज को लाइन हाजिर किया है। हालांकि कारणों का खुलासा पुलिस ने नहीं किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय