Home » राजस्थान » थाने में वर्षाें से खड़े स्क्रैप वाहनों की हुई नीलामी:कोर्ट के आदेश पर पहले चरण में सबसे अधिक 35 हजार की लगी बोली

थाने में वर्षाें से खड़े स्क्रैप वाहनों की हुई नीलामी:कोर्ट के आदेश पर पहले चरण में सबसे अधिक 35 हजार की लगी बोली

अलवर यातायात पुलिस थाने में वर्षों से खड़े वाहनों की नीलामी की गई। कोर्ट के आदेशानुसार जब्त एवं अनुपयोगी (स्क्रैप) वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया पूरी हुई। नीलामी की कार्रवाई पारदर्शी तरीके से गठित समिति की मौजूदगी में की गई।

नीलामी को लेकर सोमवार सुबह से थाना परिसर में गतिविधियां रहीं। बड़ी संख्या में शाम तक वाहन खरीदने के इच्छुक लोग मौके पर पहुंचे। इसमें संबंधित अधिकारी एवं समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान कुल 38 वाहनों की नीलामी की गई।

10 वाहनों की बोली 35 हजार तक पहुंची अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ कांबले ने बताया- कुल 38 वाहनों की नीलामी की गई। नीलामी को दो चरणों में आयोजित किया गया। पहले चरण में 10 वाहनों की बोली लगाई गई, जिसमें सबसे अधिक बोली 35 हजार रुपए तक पहुंची। जो मनोज कुमार की फर्म की हुई। उन्होंने बताया कि पहले चरण की नीलामी में 20 से अधिक बोलीदाता शामिल हुए।

कोर्ट ने दिए थे आदेश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांबले ने बताया- दूसरे चरण में 28 वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया पूरी की। यह सभी वाहन लंबे समय से जब्त अवस्था में खड़े थे। तकनीकी रूप से अनुपयोगी घोषित किए जा चुके थे। कोर्ट के आदेश के बाद इन वाहनों को स्क्रैप श्रेणी में रखते हुए नीलामी के माध्यम से निस्तारित किया गया।

उन्होंने बताया- इस प्रकार की नीलामी से जहां एक ओर पुलिस थाना परिसरों में वर्षों से खड़े अनुपयोगी वाहनों से निजात मिली। वहीं दूसरी ओर सरकारी राजस्व में भी वृद्धि होती है। नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के अनुसार और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय