Home » राजस्थान » सवालों के बदले रिश्वत लेने वाले MLA की पेशी आज:बीएपी विधायक को 20 लाख लेते पकड़ा था, ACB के जांच अधिकारी भी विधानसभा में तलब

सवालों के बदले रिश्वत लेने वाले MLA की पेशी आज:बीएपी विधायक को 20 लाख लेते पकड़ा था, ACB के जांच अधिकारी भी विधानसभा में तलब

बीएपी विधायक जयकृष्ण पटेल को विधानसभा की सदाचार (एथिक्स) कमेटी ने लंबे समय बाद बुधवार को फिर तलब किया है। कमेटी पटेल से फिर से सवाल-जवाब करेगी। पटेल के साथ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के जांच अधिकारी को भी तलब किया है।

विधानसभा में खान से जुड़े सवाल लगाकर वापस लेने के मामले में एसीबी ने 4 मई 2025 को पटेल को 20 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। अभी पटेल जमानत पर हैं। विधानसभा स्पीकर ने मई 2025 में ही इस मामले को सदाचार कमेटी को सौंपा था। सितंबर 2025 में विधानसभा के मानसून सत्र में पहले रिपोर्ट सौंपी जानी थी, लेकिन कमेटी ने ​और समय मांग लिया। इसके बाद से यह मामला लंबित चल रहा था।

फोटो 4 मई 2025 का है, जब विधायक जयकृष्ण पटेल को एसीबी टीम ने अरेस्ट किया था।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास