Home » राजस्थान » डंपर ने कार को टक्कर मारकर 2 किमी तक घसीटा:चीखते-चिल्लाते रहे लोग, नहीं रुका ड्राइवर; पति-पत्नी और उनकी बेटी थे सवार

डंपर ने कार को टक्कर मारकर 2 किमी तक घसीटा:चीखते-चिल्लाते रहे लोग, नहीं रुका ड्राइवर; पति-पत्नी और उनकी बेटी थे सवार

जयपुर में तेज रफ्तार डंपर कार को टक्कर मारकर करीब डेढ़ से 2 किमी तक घसीट कर ले गया। कार सवार पति-पत्नी और उनकी एक बेटी चीखते-चिल्लाते रहे लेकिन डंपर का ड्राइवर नहीं रूका। आगे मिट्‌टी में जाकर दोनों वाहन फंस गए।

इसके बाद लोगों ने ड्राइवर को पकड़ा। वहीं कार सवारों को बाहर निकाला। हादसा VKI थाना क्षेत्र में आज सुबह करीब 11:30 बजे का है। सूचना पर मुरलीपुरा थाना पुलिस और बनीपार्क दुर्घटना थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

VKI थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे एक भीषण हादसा सामने आया, जहां एक डंपर ने कार को करीब डेढ़ से 2 किलोमीटर तक घसीट दिया।
VKI थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे एक भीषण हादसा सामने आया, जहां एक डंपर ने कार को करीब डेढ़ से 2 किलोमीटर तक घसीट दिया।

दादी का फाटक तक कार को घसीटा जानकारी अनुसार-कार सवार जगदीश बैरागी, उनकी पत्नी लक्ष्मी बैरागी और बेटी श्वेता बैरागी गाजियाबाद से चित्तौड़गढ़ जा रहे थे। VKI में 14 नंबर के बाद तेज स्पीड में आ रहे डंपर के ड्राइवर ने कार को टक्कर मार दी।

टक्कर मारने के बाद भी ड्राइवर नहीं रुका और कार को 5 नंबर पुलिस चौकी से लेकर तोंदवाल मैरिज गार्डन होते हुए दादी का फाटक के पास तक घसीटता हो ले गया। इस दौरान कार सवार परिवार और मौके पर मौजूद लोग चिल्लाते रहे।

आगे जाकर जब डंपर और कार मिट्टी में फंस गए, तब दोनों वाहन रुके। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने डंपर चालक को पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
आगे जाकर जब डंपर और कार मिट्टी में फंस गए, तब दोनों वाहन रुके। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने डंपर चालक को पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

डंपर ड्राइवर को हिरासत में लिया दादी का फाटक के पास मिट्‌टी में जाकर दोनों रुके। इस दौरान डंपर ड्राइवर ने भागने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। वहीं कार सवारों को बाहर निकाला। घटना स्थल पर एएसआई जगदीश प्रसाद (यातायात), यातायात पुलिसकर्मी भंवरलाल और एएसआई रघुनंदन (बनीपार्क दुर्घटना थाना) ने पहुंचकर स्थिति को संभाला।

गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में कार सवार परिवार की जान बच गई। हालांकि घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया और भारी वाहनों की लापरवाही पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने डंपर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास