Home » राजस्थान » शादी करवाने के नाम पर 2 लाख ठगे:झारखंड की लड़की से लिवइन एग्रीमेंट बनवाया,7 दिन बाद ही फरार हुई

शादी करवाने के नाम पर 2 लाख ठगे:झारखंड की लड़की से लिवइन एग्रीमेंट बनवाया,7 दिन बाद ही फरार हुई

सीकर के जीणमाता थाना इलाके में शादी के नाम पर 2 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। लड़के का पिता अपने परिचित के जरिए ठगों के झांसे में आ गया। ठगों ने झारखंड निवासी लड़की का लिवइन एग्रीमेंट भी बनवा दिया। 7 दिन बाद ही लड़की घर छोड़कर चली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीकर के जीणमाता पुलिस थाने में दांतला निवासी रामेश्वरलाल ने कोर्ट इस्तगासे के जरिए मुकदमा दर्ज करवाया कि 5 नवंबर 2025 को उन्होंने लाडपुर निवासी मंगलचंद से कहा कि मेरे लड़के की शादी के लिए कोई रिश्ता बताओ। तब मंगलचंद ने उन्हें कहा कि मेरे गांव का सागरमल झारखंड में रहता है और वहां पर लड़कों की शादी करवाता है। उसने हमारे गांव के चार-पांच लड़कों की शादी करवाई है।

ऐसे में रामेश्वरलाल ने मंगलचंद और सागरमल से कांटेक्ट किया। करीब 4 से 5 दिन बाद ही सागरमल ने रामेश्वरलाल को कॉल करके कहा कि आपके लड़के के लिए रिश्ता मिल गया है। इसके बाद 10 नवंबर को सागरमल ने गवाह सुरेश, विनोद निवासी झारखंड की उपस्थिति में रामेश्वरलाल के लड़के नेमीचंद का झारखंड निवासी सपना के साथ लिवइन रिलेशन एग्रीमेंट बनवा दिया। इसके बदले मंगलचंद और सागरमल ने 2 लाख रुपए ले लिए।

एग्रीमेंट बनने के बाद करीब 7 दिन तक तो सपना नेमीचंद के साथ रही और इसके बाद में 17 नवंबर को घर छोड़कर फरार हो गई जिसका अब तक कुछ पता नहीं चल पाया। अब रामेश्वरलाल की रिपोर्ट पर जीणमाता पुलिस ने सपना,विनोद कुमार,सुरेश, सागरमल और मंगलचंद के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय