Home » राजस्थान » धुंधाड़ा-लूणी मार्ग पर सतलाना गांव के पास सड़क हादसा:कोहरे के कारण दो डम्पर टकराए, मवेशी सामने आने से हुई दुर्घटना

धुंधाड़ा-लूणी मार्ग पर सतलाना गांव के पास सड़क हादसा:कोहरे के कारण दो डम्पर टकराए, मवेशी सामने आने से हुई दुर्घटना

बुधवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे धुंधाड़ा-लूणी मुख्य मार्ग पर सतलाना गांव के पास घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से आगे-पीछे चल रहे दो डम्पर आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में पीछे वाले डम्पर का चालक केबिन में फंस गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि धुंधाड़ा-लूणी मुख्य सड़क मार्ग पर दो डम्पर एक-दूसरे के पीछे चल रहे थे। आगे चल रहे डम्पर के सामने अचानक एक मवेशी आ गया, जिसके कारण चालक ने ब्रेक लगाए। पीछे आ रहा डम्पर इससे टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे वाले डम्पर का अगला हिस्सा और चालक का केबिन बुरी तरह से पिचक गया। इससे चालक केबिन के अंदर ही फंस गया।

टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपने स्तर पर रस्सियों की मदद से केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला और उसे अस्पताल पहुंचाया। चालक को चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त डम्पर को हटाकर रास्ते पर आवाजाही को सुचारू करवाया गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास