Home » राजस्थान » उदयपुर में घर के बाहर खड़े वाहनों को तोड़ा:बदमाशों ने जमकर की तोड़फोड़,शीशे फोड़े; सीसीटीवी फुटेज में आए नजर

उदयपुर में घर के बाहर खड़े वाहनों को तोड़ा:बदमाशों ने जमकर की तोड़फोड़,शीशे फोड़े; सीसीटीवी फुटेज में आए नजर

उदयपुर शहर में बदमाशों ने वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की। घरों के बाहर खड़े करीब 25 वाहनों के शीशे तोड़ दिए। लोग आज सुबह घर से बाहर आए तो वाहनों को टूटा देखकर हैरान रह गए।

घटना सूरजपोल थाना क्षेत्र में विशाल मेगा मार्ट के पीछे स्थित आवासीय कॉलोनी में मंगलवार रात की है। सूरजपोल थाना पुलिस ने घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। फुटेज में कुछ युवक वाहन तोड़ते नजर आए है।

सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाश गाड़ी के शीशे तोड़ते हुए।
सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाश गाड़ी के शीशे तोड़ते हुए।

घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में डर स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना से कॉलोनी में भय का माहौल बन गया है। लोगों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कई वाहन मालिक गरीब है, उन्हें भारी आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है।

उदयपुर शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में विशाल मेगा मार्ट के पीछे स्थित आवासीय कॉलोनी में अज्ञात बदमाशों ने देर रात वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की।
उदयपुर शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में विशाल मेगा मार्ट के पीछे स्थित आवासीय कॉलोनी में अज्ञात बदमाशों ने देर रात वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की।
बदमाशों ने कॉलोनी में घरों के बाहर खड़े करीब 25 से ज्यादा वाहनों को निशाना बनाया और उनके शीशे तोड़ दिए। कुछ क्षतिग्रस्त हो गए।
बदमाशों ने कॉलोनी में घरों के बाहर खड़े करीब 25 से ज्यादा वाहनों को निशाना बनाया और उनके शीशे तोड़ दिए। कुछ क्षतिग्रस्त हो गए।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय