Home » राजस्थान » अलवर में दुकान पर बैठे 31साल के युवक की मौत:अचानक तबीयत खराब हुई, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया; 2 साल पहले हुई थी शादी

अलवर में दुकान पर बैठे 31साल के युवक की मौत:अचानक तबीयत खराब हुई, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया; 2 साल पहले हुई थी शादी

अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में जयपुर रोड चूंगी के पास एक दुखद घटना घटी, जहां ई-मित्र दुकान पर काम कर रहे संचालक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक को मौत का कारण माना जा रहा है, हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

मृतक के भाई ने बताया कि पुष्पेंद्र सिंह जादौन रोज की तरह अपनी दुकान पर गया था। वहां अचानक उन्हें चक्कर आने लगे और हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें फौरन अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

अरावली विहार थाने के एएसआई शंकरलाल ने पुष्टि की कि युवक की मौत अचानक हुई और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। प्रारंभिक तौर पर यही पता चला है कि अचानक मौत हो हुई। अब मौत के कारणों का बाद में पता चल सकेगा।

परिजनों के अनुसार, पुष्पेंद्र सिंह जादौन के पिता भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं, जो वर्ष 2002 में आर्मी से रिटायर हुए थे। पुष्पेंद्र की करीब दो वर्ष पहले ही शादी हुई थी और उसकी एक छोटी बच्ची भी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जेल में गैंगस्टर मोगली ने फिर अपना सिर फोड़ा:जेल प्रशासन और लॉरेंस गैंग पर प्रताड़ित करने के लगाए आरोप; 38 से ज्यादा केस दर्ज

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद गैंगस्टर इमरान उर्फ मोगली ने शुक्रवार को एक बार फिर बैरिक में अपना