Home » राजस्थान » नीम काटने के विवाद में बुजुर्ग की मौत:इलाज के दौरान गंवाई जान, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

नीम काटने के विवाद में बुजुर्ग की मौत:इलाज के दौरान गंवाई जान, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

मौजमाबाद उपखंड क्षेत्र के मीरापुरा गांव में नीम काटने को लेकर हुए विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग रामधन की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में राजेश चौधरी को आरोपी बनाया है।

जानकारी के अनुसार, मीरापुरा गांव में दो पक्षों के बीच नीम का पेड़ काटने को लेकर कहासुनी हुई थी। यह मामूली विवाद जल्द ही हिंसक झगड़े में बदल गया, जिसमें रामधन पुत्र मूलाराम गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल बुजुर्ग को ग्रामीणों ने तुरंत जयपुर के एसएमएस अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान रामधन की मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत की खबर से गांव में स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

पुलिस ने इस मामले में अभियोग संख्या 03/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 103(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस जांच में राजेश चौधरी का नाम आरोपी के रूप में सामने आया है। पुलिस उसकी भूमिका की गहन जांच कर रही है।

मृतक रामधन का शव एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक अनीता, थानाधिकारी पुलिस थाना मौजमाबाद के नेतृत्व में की जा रही है। मौके पर शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय