Home » राजस्थान » जयपुर सेंट्रल जेल में फिर मिला मोबाइल फोन:सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; वार्ड नंबर-7 की बैरक के टॉयलेट से कीपैड फोन व सिम बरामद, मामला दर्ज

जयपुर सेंट्रल जेल में फिर मिला मोबाइल फोन:सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; वार्ड नंबर-7 की बैरक के टॉयलेट से कीपैड फोन व सिम बरामद, मामला दर्ज

जयपुर सेंट्रल जेल में एक बार फिर सुरक्षा में गंभीर चूक सामने आई है। जेल प्रशासन द्वारा की गई सर्च के दौरान वार्ड नंबर-7 की बैरक नंबर-3 के टॉयलेट से एक की-पैड मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किया गया है।

मोबाइल मिलने की सूचना के बाद जयपुर सेंट्रल जेल के कारापाल अशोक कुमार ने इस संबंध में लालकोठी थाना पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

लालकोठी थाना पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने मामला दर्ज कर यह मोबाइल किस कैदी का है, जेल के भीतर कैसे पहुंचा और इसके जरिए किसी आपराधिक गतिविधि को अंजाम तो नहीं दिया गया, इन सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। जेल प्रशासन भी आंतरिक स्तर पर पड़ताल में जुटा हुआ है।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

गौरतलब है कि इससे पहले भी जयपुर सेंट्रल जेल से मोबाइल और अन्य प्रतिबंधित सामग्री मिलने के मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में बार-बार हो रही घटनाएं जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास