Home » राजस्थान » अजमेर में दिनदहाडे़ व्यापारी को गोली मारी; VIDEO:रुपयों के लेनदेन को लेकर था विवाद; कुछ दिन पहले छोटे बेटे से की थी मारपीट

अजमेर में दिनदहाडे़ व्यापारी को गोली मारी; VIDEO:रुपयों के लेनदेन को लेकर था विवाद; कुछ दिन पहले छोटे बेटे से की थी मारपीट

अजमेर में दिनदहाडे़ एक व्यापारी को गोली मार दी गई। फायरिंग में घायल व्यापारी को इलाज के लिए सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

कुछ दिन पहले पीड़ित व्यापारी के छोटे बेटे से भी मारपीट की गई थी। गोली मारने की घटना केकड़ी कस्बे में बुधवार शाम करीब 4 बजे हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। इसमें व्यापारी को बदमाश गोली मारते हुए दिख रहे हैं।

पहले देखिए फायरिंग की घटना के 5 PHOTOS…

2 बदमाश मुंह ढंककर व्यापारी को मारने आए।
2 बदमाश मुंह ढंककर व्यापारी को मारने आए।
बदमाशों ने आते ही व्यापारी को गोली मारी।
बदमाशों ने आते ही व्यापारी को गोली मारी।
बदमाशों ने अन्य हथियारों से भी व्यापारी को मारा।
बदमाशों ने अन्य हथियारों से भी व्यापारी को मारा।
व्यापारी को दुकान में गोली मारने के बाद बदमाश भाग निकले।
व्यापारी को दुकान में गोली मारने के बाद बदमाश भाग निकले।
मौके पर मौजूद लोगों ने घायल व्यापारी को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
मौके पर मौजूद लोगों ने घायल व्यापारी को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

कहासुनी के बाद किया फायर एडिशनल एसपी राजेश कुमार मील ने बताया- केकड़ी के अजमेरी गेट स्थित अम्बिका प्रिंटर्स के मालिक महेंद्र साहू और केकड़ी निवासी अजय साहू के बीच रुपयों को लेकर विवाद चल रहा है। महेंद्र की दुकान पर शाम करीब 4 बजे अजय साहू अपने साथियों के साथ पहुंचा।

कहासुनी होने पर आरोपी अजय ने महेंद्र पर 2 फायर कर दिए। महेंद्र के पेट और हाथ में गोली लगी, इससे वह लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने महेंद्र साहू को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने आरोपी अजय साहू को मौके से ही हिरासत में ले लिया। 2 अन्य आरोपियों को भी डिटेन किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल गाड़ी को भी जब्त किया है।

पुलिस ने मौका मुआयना किया और सबूत जुटाए। इस दौरान मौके पर गोली का खोल मिला।
पुलिस ने मौका मुआयना किया और सबूत जुटाए। इस दौरान मौके पर गोली का खोल मिला।
फायरिंग की घटना के बाद पीड़ित व्यापारी के परिजन रोने लगे और मौके पर भीड़ जमा हो गई।
फायरिंग की घटना के बाद पीड़ित व्यापारी के परिजन रोने लगे और मौके पर भीड़ जमा हो गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने घायल व्यापारी को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
मौके पर मौजूद लोगों ने घायल व्यापारी को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने कहा- दोनों पक्षों में चल रही मारपीट एएसपी राजेश मील ने बताया- दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से पैसों के लेनदेन को लेकर रंजिश है। पहले भी दोनों पक्षों की ओर से मारपीट के मुकदमे दर्ज हैं। कुछ दिन पहले पीड़ित के छोटे बेटे पर भी हमला हुआ था। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी के पास हथियार कहां से आया और वारदात में उसके साथ कौन-कौन शामिल थे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय