Home » राजस्थान » सीकर में तीसरी बार घर से बिना बताए निकला नाबालिग:टैबलेट भी घर छोड़कर गया,किराए पर रहता है परिवार

सीकर में तीसरी बार घर से बिना बताए निकला नाबालिग:टैबलेट भी घर छोड़कर गया,किराए पर रहता है परिवार

सीकर में 17 साल के नाबालिग लड़के की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। लड़का 4 जनवरी की दोपहर 2 बजे गांव जाने की बात कहकर निकला था। जिसका अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस नाबालिग लड़के की तलाश कर रही है। नाबालिग लड़का इससे पहले भी दो बार घर से बिना बताए निकल चुका है। जो 2 दिन बाद ही वापस लौट आता था।

सीकर के उद्योग नगर पुलिस थाने में 17 साल के नाबालिग लड़के के पिता ने मुकदमा दर्ज करवाया कि उनका परिवार सीकर में नवलगढ़ रोड पर किराए के मकान में रहता है। 4 जनवरी की दोपहर करीब 2 बजे उनका 17 साल का बेटा घर पर कहकर गया कि वह अपने गांव जा रहा है। लेकिन वह गांव नहीं पहुंचा।

परिवार ने नाबालिग लड़के की आस-पड़ोस और रिश्तेदारी में काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया। नाबालिग लड़के के पास एक टैबलेट भी था। वह टैबलेट भी लड़का घर पर ही छोड़ कर चला गया।

नाबालिग लड़का इससे पहले भी दो बार घर छोड़कर जा चुका था। लेकिन दोनों ही बार में वह दो-दो दिन बाद ही वापस घर पर लौट आया। लेकिन इस बार वह घर पर नहीं लौटा। पिछली बार जब वह घर से निकला और वापस लौटा तो उसने बताया कि वह तो पैदल खाटूश्यामजी के दर्शन करने के लिए गया था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय