Home » राजस्थान » बालेसर के बिराई गांव में घर से लाखों की चोरी:1.40 लाख नकद, सोने-चांदी के जेवरात ले गए चोर; जांच में जुटी पुलिस

बालेसर के बिराई गांव में घर से लाखों की चोरी:1.40 लाख नकद, सोने-चांदी के जेवरात ले गए चोर; जांच में जुटी पुलिस

बालेसर के बिराई गांव में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने एक घर से लाखों रुपए की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। चोरों ने पास के एक अन्य घर से मोटरसाइकिल भी चुराई, लेकिन तेल खत्म होने पर उसे एक किलोमीटर दूर छोड़कर भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया।

बिराई गांव निवासी प्रार्थी भंवरदास पुत्र गुमानदास वैष्णव ने बताया- मंगलवार रात करीब सवा तीन बजे अज्ञात चोर उनके घर में घुस गए। उस समय उनकी पुत्रवधू रिंकू वैष्णव पत्नी हड़मानदास घर पर मौजूद थीं। चोरों ने कमरे में रखी तिजोरी और अलमारी के ताले तोड़कर तिजोरी से एक रखड़ी सेट, गले की चेन, सोने की दो अंगूठियां (कुल 4 तोला सोना), चांदी की दो पायल (लगभग 40 तोला) और एक लाख चालीस हजार रुपए नकद चुरा लिए। चोर एक सूटकेस भी साथ ले गए।

चोरों ने चुराए गए सूटकेस से नकदी और जेवरात निकालकर सूटकेस को घर से कुछ दूरी पर भीखाराम नाई की खातेदारी भूमि में बोई फसल में फेंक दिया। उसी रात इन अज्ञात चोरों ने भंवरदास के घर के पास खड़ी उमेद दास वैष्णव की मोटरसाइकिल भी चुरा ली। वे मोटरसाइकिल को आधा किलोमीटर तक ले गए, लेकिन तेल खत्म होने पर उसे वहीं छोड़कर भाग गए।

सुबह जब पुत्रवधू रिंकू उठीं, तो उन्होंने कमरे के ताले टूटे हुए और तिजोरी से सूटकेस गायब पाया। घटना की जानकारी बालेसर पुलिस को दी गई, जिसके बाद एएसआई सुभागाराम मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। प्रार्थी ने बालेसर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय