Home » राजस्थान » सीकर में हथियार के साथ घूम रहा था युवक, गिरफ्तार:पुलिस को देखकर तेजी से चलने लगा, थैली में मिला कट्टा

सीकर में हथियार के साथ घूम रहा था युवक, गिरफ्तार:पुलिस को देखकर तेजी से चलने लगा, थैली में मिला कट्टा

सीकर की गोकुलपुरा थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस ने इलाके में थैली में देसी कट्टा लेकर घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक पुलिस को देखकर तेजी से चलने लगा। ऐसे में पुलिस का शक और गहरा गया। अब पुलिस आरोपी से हथियार के संबंध में पूछताछ कर रही है।

SHO प्रीति बेनीवाल ने बताया कि मामले में आरोपी अंकित नायक (19) पुत्र विनोद नायक निवासी नाडी, पुरोहित का बास को गिरफ्तार किया गया है। 6 जनवरी की रात पुलिस थाने के ASI रामकुमार और टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान जयपुर रोड पहुंचने पर दौड़ते हुए आए एक आदमी ने पुलिस की गाड़ी देखकर रुकने का इशारा किया। जब पुलिस टीम वहां पर रुकी तो उस आदमी ने बताया कि आगे अंडरपास के पास काले रंग की स्वेटर पहने और टोपी लगाए हुए एक लड़का खड़ा है। जो थैली से हथियार जैसा कुछ निकालकर देख रहा है। ऐसे में पुलिस टीम वहां पहुंची।

वहां पर एक लड़का दिखाई दिया जिसके पास हाथ में एक थैली थी। पुलिस की गाड़ी को देखकर वह तेजी से चलने लगा। ऐसे में पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक देसी कट्टा मिला। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। अब आरोपी अंकित से पूछताछ की जा रही है कि वह हथियार कहां से लेकर आया था और क्या वारदात करने की फिराक में था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय