Home » राजस्थान » एबीवीपी चित्तौड़ प्रांत के सहमंत्री बने पुष्पेंद्र सिंह राठौड़:छात्र हित में उठाते रहे है कई बार मुद्दे, सहमंत्री बनने पर किया स्वागत

एबीवीपी चित्तौड़ प्रांत के सहमंत्री बने पुष्पेंद्र सिंह राठौड़:छात्र हित में उठाते रहे है कई बार मुद्दे, सहमंत्री बनने पर किया स्वागत

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) चित्तौड़ प्रांत के 61वाँ प्रांत अधिवेशन सम्पन्न हुआ। जिसमें उदयपुर के महानगर मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ को प्रान्त सहमंत्री की नई जिम्मेदारी मिली है। राठौड ने उदयपुर में हुए कई छात्र आंदोलनों का नेतृत्व किया है, जिसमें से सुखाड़िया यूनिवर्सिटी पूर्व कुलपति प्रोफेसर सुनीता मिश्रा के विवादित बयान के बाद किया गया आंदोलन प्रमुख था। जिसके बाद कुलपति को पद से हटना पड़ा था।

इसके अलावा छात्र नेतृत्व में संगठन विद्यार्थी हित, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सरोकारों के लिए पुष्पेंद्र सक्रिय भूमिका निभा रहे है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व को संगठन के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणादायी भी बताया। इस अधिवेशन में संगठन की आगामी योजनाओं, कार्यक्रमों और विद्यार्थी हित से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उदयपुर महानगर के महानगर मंत्री पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ को चित्तौड़ प्रांत के सह मंत्री बनाए जाने पर एबीवीपी उदयपुर महानगर द्वारा उनका स्वागत किया गया।उन्हें शुभकामनाएं दी गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय