Home » राजस्थान » किशनगढ़ में अवैध बजरी से भरा डंपर जब्त:पुलिस ने गश्त के दौरान रोका, चालक फरार, 25 टन बजरी जब्त

किशनगढ़ में अवैध बजरी से भरा डंपर जब्त:पुलिस ने गश्त के दौरान रोका, चालक फरार, 25 टन बजरी जब्त

किशनगढ़ शहर थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गश्त के दौरान एक डंपर को जब्त कर उसमें भरी करीब 25 टन अवैध बजरी बरामद की।

पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अवैध खनन पर रोक के बावजूद कुछ लोग चोरी-छिपे बजरी व पत्थर का अवैध खनन कर रहे हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए अजमेर जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई।

थानाधिकारी बन्नालाल जाट के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक डंपर को रोका। डंपर में अवैध बजरी भरी हुई थी, जिसका परिवहन बिना किसी वैध अनुमति के किया जा रहा था। जांच के दौरान चालक कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। पुलिस को चकमा देकर डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बजरी से भरे डंपर को जब्त कर लिया, जिसमें करीब 25 टन बजरी भरी थी। डंपर को किशनगढ़ शहर थाने में खड़ा करवाया गया है।

इस संबंध में राजस्थान माइनर मिनरल कंसेशन रूल्स के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरार डंपर चालक की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय