भीलवाड़ा शहर में यूआईटी द्वारा सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कवायद आज शुरू की गई। इसके तहत शहर के मजदूर चौराहा और राजीव गांधी ऑडिटोरियम के पास सड़क किनारे फुटपाथ पर अवैध रूप से लगाए गए ठेले, गुमटियां और अस्थाई निर्माण को हटाया गया।
यूआईटी की टीम आज मजदूर चौराहे पहुंची और कार्रवाई शुरू कीI इस दौरान बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। इस चौराहे पर पिछले लंबे समय से अतिक्रमण के चलते ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती थी और लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसे लेकर कई बार कॉलोनीवासियों ने यूआईटी में शिकायत की थी।
आज अतिक्रमण की टीम मजदूर चौराहा पहुंची और यहां अस्थाई अतिक्रमण, ठेला, थड़ियों को हटाया गया। इसी तरह राजीव गांधी ऑडिटोरियम के पास फुटपाथ पर भी अतिक्रमण करने से पैदल चलने वालों को समस्याओं का सामना करना पड़ता था।
यूआईटी ने भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में यूआईटी और पुलिस का जाब्ता मौजूद रहा।
देखें तस्वीरें…








