Home » राजस्थान » विधानसभा अध्यक्ष ने किया श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण भागवत कथा सुनने से मन होता है निर्मल- विधानसभा अध्यक्ष

विधानसभा अध्यक्ष ने किया श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण भागवत कथा सुनने से मन होता है निर्मल- विधानसभा अध्यक्ष

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी गुरुवार को लाडपुरा क्षेत्र के काला तालाब में चल रही सात दिवसीय उत्तम स्वामी जी महाराज की श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए और कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने से मन निर्मल होता है और व्यक्ति स्वयं को परमात्मा के निकट महसूस करता है। उन्होंने 7 दिवसीय भागवत कथा का श्रवण करने आए श्रद्धालुओं का आव्हान किया कि वे परोपकारी बने और अपने मन में दूसरों के लिए दया का भाव जागृत करें।
विधानसभा अध्यक्ष कथा स्थल पर हुई आरती में भी सम्मिलित हुए। उन्होंने उत्तम स्वामी जी महाराज का शॉल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर सम्मान किया और उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। श्रीमद्भागवत कथा एवं आरती में कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी, शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व सांसद इज्यराज सिंह सहित अन्य गणमान्यजन भी शामिल हुए।
इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष के सर्किट हाउस कोटा पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सर्किट हाउस आगमन पर कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन सहित जन प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। संभागीय आयुक्त कोटा अनिल कुमार अग्रवाल ने भी विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट की।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय