Poola Jada
Home » राजस्थान » RLP कार्यकर्ता पर हमले का आरोपी गिरफ्तार:मदद करने वाले को भी पकड़ा, 20 हजार का इनाम घोषित था

RLP कार्यकर्ता पर हमले का आरोपी गिरफ्तार:मदद करने वाले को भी पकड़ा, 20 हजार का इनाम घोषित था

सीकर के सदर थाना इलाके में 17 अक्टूबर की शाम को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता हरीश खीचड़ पर जानलेवा हमला करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने 20 हजार रुपए के इनामी बदमाश नंदकिशोर और उसको शरण देने वाले शायर सिंह को बीकानेर में दबिश देकर पकड़ा है। दोनों को आज सदर थाना पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें 3 दिन का पुलिस रिमांड दिया गया है।

सदर थाना SHO इंद्रराज मरोड़िया के अनुसार मामले में 20 हजार के इनामी बदमाश नंदकिशोर ख्यालिया(23) पुत्र जेताराम निवासी नरोदड़ा और उसको शरण देने वाले शायरसिंह(35) पुत्र अनोपसिंह निवासी जुगतसिंहपुरा को गिरफ्तार किया है। आज दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 3 दिन का पुलिस रिमांड दिया गया है।

दरअसल, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का कार्यकर्ता हरीश 17 अक्टूबर को जैसे ही पालवास चौराहे के पास गणेशम रेजिडेंसी के नजदीक पहुंचा तो वहां तीन से चार कैंपर गाड़ियां आई। जिन्होंने हरीश पर लाठी और सरियों से जानलेवा हमला किया। घटना में हरीश के दोनों पैर कई जगह से फ्रैक्चर हुए। दरअसल, हरीश सीकर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है।

यह मामला होने के बाद पुलिस ने गणेश सिंह,अशोक और अकरम सहित कई बदमाशों को पकड़ा था। लेकिन नंदकिशोर लंबे समय से फरार चल रहा था। सदर थाना पुलिस को ह्यूमन इंटेलिजेंस के जरिए सूचना मिली कि आरोपी नंदकिशोर बीकानेर में शायरसिंह के यहां पर रुका हुआ है। ऐसे में पुलिस टीम ने वहां पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपी की गिरफ्तारी में सदर पुलिस थाने के हेड कॉन्स्टेबल मुकेश,कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश और अनिल, साइबर सेल के हेड कॉन्स्टेबल महेश और कॉन्स्टेबल राकेश की भूमिका रही।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय