Home » राजस्थान » उदयपुर में कृति सेनन की बहन की शादी,फंक्शन शुरू:रैफल्स होटल में 3 दिन होंगी रस्में; बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री के कई स्टार आएंगे

उदयपुर में कृति सेनन की बहन की शादी,फंक्शन शुरू:रैफल्स होटल में 3 दिन होंगी रस्में; बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री के कई स्टार आएंगे

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर की शादी के फंक्शन आज से उदयपुर में शुरू हो गए है। नूपुर और सिंगर स्टेबिन बेन लेकसिटी के रैफल्स होटल में 11 जनवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे।

कृति सेनन, नूपुर और स्टेबिन बेन अपने-अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ बुधवार (7 जनवरी) शाम को ही रैफल्स होटल पहुंच गए थे। बता दें कि रैफल्स में भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी संधु, भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या समेत कई हाईप्रोफाइल शादियां हो चुकी है।

होटल रैफल्स में दूल्हा-दुल्हन का परिवार 7 जनवरी को ही पहुंच गया था। शादी की रस्में आज से शुरू हो गई है।
होटल रैफल्स में दूल्हा-दुल्हन का परिवार 7 जनवरी को ही पहुंच गया था। शादी की रस्में आज से शुरू हो गई है।
उदयसागर झील के बीच बना ये आलीशान होटल रेफल्स है। साल 1887 में सिंगापुर में स्थापित रैफल्स का भारत में पहला होटल उदयपुर और दूसरा जयपुर में है।
उदयसागर झील के बीच बना ये आलीशान होटल रेफल्स है। साल 1887 में सिंगापुर में स्थापित रैफल्स का भारत में पहला होटल उदयपुर और दूसरा जयपुर में है।
उदयपुर की उदयसागर झील के बीच ये होटल अपनी लग्जरी और शानदार नजारों के लिए सेलिब्रिटी के बीच कॉफी पॉपुलर है।
उदयपुर की उदयसागर झील के बीच ये होटल अपनी लग्जरी और शानदार नजारों के लिए सेलिब्रिटी के बीच कॉफी पॉपुलर है।

शादी के फंक्शन आज से शुरू नूपुर और स्टेबिन बेन के शादी के फंक्शन रेफल्स होटल में आज से शुरू हो गए है। आज और कल मेहंदी, हल्दी और संगीत का प्रोग्राम है। इसके लिए होटल में अलग-अलग थीम पर सजावट होगी। 11 जनवरी को दोनों 7 फेरे लेंगे। शादी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड और टीवी के कई स्टार के आने की संभावना है। टीवी एक्टर हुसैन कुवाजेर्वाला भी गुरुवार को उदयपुर पहुंचे थे। फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से भी कई स्टार के आने की संभावना है।

होटल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। होटल स्टाफ को भी शादी के सभी फंक्शन की जानकारी सीक्रेट रखने को कहा है।

नुपूर सेनन भी बॉलीवुड एक्ट्रेस है। अक्षय कुमार के साथ एक म्यूजिक वीडियो भी कर चुकी है। वहीं स्टेबिन बेन सिंगर है।
नुपूर सेनन भी बॉलीवुड एक्ट्रेस है। अक्षय कुमार के साथ एक म्यूजिक वीडियो भी कर चुकी है। वहीं स्टेबिन बेन सिंगर है।

कृति सेनन के बॉयफ्रेंड कबीर लाइमलाइट में शादी में शामिल होने कृति सेनन के बॉयफ्रेंड कबीर भी आए है। उन्हें बुधवार को कृति और उनके परिवार के साथ ही उदयपुर पहुंचे थे। कृति और कबीर को एक साथ उदयपुर एयरपोर्ट से निकलते हुए देखा गया था।

होटल राफेल में हो चुकी हाईप्रोफाइल शादियां होटल रैफल्स में कई हाईप्रोफाइल शादियां हो चुकी है। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी संधु, भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या, हरियाणा के भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई और राजस्थान की रहने वाली IAS परी बिश्नोई की शादी भी यहां हो चुकी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय