Home » राजस्थान » बहन की शादी में ‘भोजपुरी गाने’ पर नाची कृति सेनन,VIDEO:दुल्हन ने भी डांस किया, एक्टर वरुण शर्मा ने भी लगाए ठुमके; कल होंगे फेरे

बहन की शादी में ‘भोजपुरी गाने’ पर नाची कृति सेनन,VIDEO:दुल्हन ने भी डांस किया, एक्टर वरुण शर्मा ने भी लगाए ठुमके; कल होंगे फेरे

उदयपुर में फिल्म एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर और स्टेबिन बेन की शादी 11 जनवरी को होगी। आज दोपहर बाद मेहंदी का कार्यक्रम है, वहीं रात को संगीत नाइट होगी। उदयसागर झील के बीच रेफल्स होटल में वेडिंग हो रही है।

इससे पहले शुक्रवार को हल्दी में कृति सेनन अपनी बहन के साथ डांस करती दिखीं। नूपुर भी डांस करती नजर आई।

सोशल मीडिया में नूपुर और स्टेबिन के फंक्शन के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें पूरा परिवार मस्ती करता नजर आ रहा है। एक वीडियो में कृति बहन नूपुर और उनकी सहेलियों के साथ हनीमून ट्रैवल्स के गाने ‘सजना जी वारी-वारी’ पर डांस करती नजर आ रही हैं।

दुल्हन नूपुर ने दूल्हे स्टेबिन बेन के लिए स्पेशल डांस भी किया।
दुल्हन नूपुर ने दूल्हे स्टेबिन बेन के लिए स्पेशल डांस भी किया।
कृति सेनन ने शुक्रवार देर रात तक एक से बढ़कर एक गानों पर डांस किया।
कृति सेनन ने शुक्रवार देर रात तक एक से बढ़कर एक गानों पर डांस किया।

वहीं, कृति सेनन का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो ‘फिल्म फुकरे’ फेम एक्टर वरुण शर्मा के साथ भोजपुरी गाने पर डांस कर रही हैं। वरुण और कृति ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह के गाने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर डांस किया। नूपुर-स्टेबिन कृति के इस परफॉर्मेंस को एंजॉय करते दिख रहे हैं।

कृति सेनन की डांस परफॉर्मेंस पर दूल्हा-दुल्हन भी खुश नजर आए।
कृति सेनन की डांस परफॉर्मेंस पर दूल्हा-दुल्हन भी खुश नजर आए।

वेडिंग को लेकर होटल के आस-पास भी पूरी सिक्योरिटी है। फैमिली मेंबर्स के अलावा किसी को भी फोटो लेने की मनाई है। होटल स्टाफ को भी शादी के सभी फंक्शन की जानकारी सीक्रेट रखने को कहा है।

नूपुर और कृति की दोस्तों और बहनों ने भी एक साथ डांस किया।
नूपुर और कृति की दोस्तों और बहनों ने भी एक साथ डांस किया।

एक और वीडियो में कृति बहन के लिए पंजाबी सॉन्ग ‘दिल तू जान तू’ पर भी परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। वीडियो में कृति की मां भी उनके साथ हैं। कृति परफॉर्मेंस के दौरान प्यार से बहन का माथा चूमती दिखीं।

अपनी बहन के लिए डांस करती हुई एक्ट्रेस कृति सेनन भावुक भी हो गई।
अपनी बहन के लिए डांस करती हुई एक्ट्रेस कृति सेनन भावुक भी हो गई।

इससे पहले कृति सेनन, नूपुर और स्टेबिन बेन अपने-अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ बुधवार (7 जनवरी) शाम को ही रेफल्स होटल पहुंच गए थे।

उदयसागर झील के बीच बना ये आलीशान होटल रेफल्स है। साल 1887 में सिंगापुर में स्थापित रेफल्स का भारत में पहला होटल उदयपुर और दूसरा जयपुर में है।
उदयसागर झील के बीच बना ये आलीशान होटल रेफल्स है। साल 1887 में सिंगापुर में स्थापित रेफल्स का भारत में पहला होटल उदयपुर और दूसरा जयपुर में है।

कृति सेनन के बॉयफ्रेंड कबीर लाइमलाइट में शादी में शामिल होने कृति सेनन के बॉयफ्रेंड कबीर भी आए हैं। वे बुधवार को कृति और उनके परिवार के साथ उदयपुर पहुंचे थे। कृति और कबीर को एक साथ एयरपोर्ट से निकलते हुए देखा गया था।

उदयपुर की उदयसागर झील के बीच ये होटल अपनी लग्जरी और शानदार नजारों के लिए सेलिब्रिटी के बीच कॉफी पॉपुलर है।
उदयपुर की उदयसागर झील के बीच ये होटल अपनी लग्जरी और शानदार नजारों के लिए सेलिब्रिटी के बीच कॉफी पॉपुलर है।

होटल रेफल्स में हो चुकी हाईप्रोफाइल शादियां होटल रेफल्स में कई हाईप्रोफाइल शादियां हो चुकी हैं। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी संधु, भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या, हरियाणा के भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई और राजस्थान की रहने वाली IAS परी बिश्नोई की शादी भी यहां हो चुकी है। बताया जा रहा है कि इंडस्ट्री के लोगों के लिए मुंबई में रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी, जो 13 जनवरी को होगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जिला कलक्टर के निर्देश पर अवैध गैस रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

56 घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडर सहित उपकरण जब्त जिला कलक्टर डॉ.जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशन में तीन विशेष प्रवर्तन