Home » राजस्थान » उदयपुर में घना कोहरा, डबोक एयरपोर्ट से 2 फ्लाइट कैंसिल:हाईवे पर हेडलाइट जलाकर चल रहे वाहन, बर्फीली हवाओं से गलन भरी सर्दी

उदयपुर में घना कोहरा, डबोक एयरपोर्ट से 2 फ्लाइट कैंसिल:हाईवे पर हेडलाइट जलाकर चल रहे वाहन, बर्फीली हवाओं से गलन भरी सर्दी

पहाड़ी राज्यों से आ रही तेज बर्फीली हवा से गलन भरी सर्दी बढ़ गई है। उदयपुर में आज शनिवार को सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। सुबह साढ़े दसे बाद सूर्य देवता के दर्शन हुए है। यहां पर ठंडी हवाओं के साथ कड़ाके की सर्दी है। घने कोहरे के कारण इंडिगो की 2 फ्लाइट उदयपुर में सुबह कैंसिल हुई हैं। उदयपुर शहर में आज सुबह से कोहरे की चादर बिछी हुई है। शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाके में घना कोहरा होने से विजिबिलिटी काफी कम है।

शहर के अधिकांश इलाकों में कोहरे का प्रभाव है जिसके चलते शहर की सड़कों से लेकर बाहर हाईवे पर वाहनों की हेडलाइट जली हुई है और सावधानी से आगे की तरफ बढ़ रहे हैं। लोग भी सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों के साथ पूरी सावधानी बरतते हुए बाहर की तरफ निकले हैं, वैसे सड़कों पर वाहनों की आवाजाही सुबह के समय काफी कम है। रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टेशन पर सफर करते हुए यात्रियों ने भी गर्म कपड़ों के अलावा कंबल से सर्दी से बचाव करते हुए देखा गया। डबोक एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते आज दो फ्लाइट सुबह की रद्द कर दी गई हैं।

दिल्ली से उदयपुर और उदयपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को रद्द किया गया है। इसमें विमान संख्या 6E 6387 जो दिल्ली से सुबह 6:15 बजे रवाना होकर 7:40 पर उदयपुर पहुंचती है उसको रद्द किया गया है। इसी प्रकार विमान संख्या 6E 2163 जो उदयपुर से सुबह 8:40 पर दिल्ली के लिए रवाना होती है उसको भी निरस्त कर दिया गया है। उदयपुर में न्यूनतम तापमान लुढ़कने के साथ ही सर्दी बढ़ रही है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहने और अगले दो-तीन कोहरा और सर्द हवा चलने का पूर्वानुमान जारी किया है।

उदयपुर के राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन पर छाया कोहरा।
उदयपुर के राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन पर छाया कोहरा।
उदयपुर के हिरणमगरी सेक्टर 3 से मादड़ी जाने वाले रास्ते पर हेडलाइट जलाकर गाड़ियां कोहरे के बीच से निकलती हुई।
उदयपुर के हिरणमगरी सेक्टर 3 से मादड़ी जाने वाले रास्ते पर हेडलाइट जलाकर गाड़ियां कोहरे के बीच से निकलती हुई।
उदयपुर की आयड़ नदी किनारे छाया घना कोहरा।
उदयपुर की आयड़ नदी किनारे छाया घना कोहरा।
उदयपुर के देबारी से काया हाईवे पर घना कोहरा छाया हुआ है। इस क्षेत्र के हाईवे किनारे कानपुर, लकड़वास, मटून, भोईयों की पचोली आदि ग्रामीण इलाकों में कोहरे का प्रभाव आज था।
उदयपुर के देबारी से काया हाईवे पर घना कोहरा छाया हुआ है। इस क्षेत्र के हाईवे किनारे कानपुर, लकड़वास, मटून, भोईयों की पचोली आदि ग्रामीण इलाकों में कोहरे का प्रभाव आज था।
उदयपुर-सलूंबर रोड पर सुबह से छाया कोहरा।
उदयपुर-सलूंबर रोड पर सुबह से छाया कोहरा।

उदयपुर संभाग के जिले को तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

जिला अधिकतम न्यूनतम
उदयपुर 21.1 8.2
चित्तौडगढ़ 22.2 9.6
प्रतापगढ़ 26.4 9.6
बांसवाड़ा 23.2 10
डूंगरपुर 26 11
राजसमंद 21 9
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS