राजस्थान लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए आयोजित सहायक आचार्य (पेलिएटिव मेडिसिन) संविक्षा परीक्षा-2021 के अंतर्गत अपात्र अभ्यर्थियों के विरुद्ध सात नए अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए प्रोविजनल सूची में शामिल किया है।
आयोग सचिव ने बताया कि पूर्व में जारी सूची में कुछ अभ्यर्थियों के अपात्र पाए जाने के कारण इन अभ्यर्थियों को पात्रता की जांच हेतु अस्थाई रूप से इस सूची में सम्मिलित किया गया है।
इन अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट से विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड कर, उसे दो प्रतियों में सभी शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक, जाति एवं अन्य वांछित प्रमाण पत्रों की फोटो प्रति के साथ 23 जनवरी 2026 तक आयोग कार्यालय में जमा कराना होगा। आयोग द्वारा अभ्यर्थियों की पात्रता जांच विज्ञापन की शर्तों व नियमों के अनुसार की जाएगी। पात्रता की समस्त शर्तें नियमानुसार पूर्ण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता आयोग द्वारा रद्द कर दी जाएगी। पात्र पाए गए अभ्यर्थियों में से साक्षात्कार हेतु अभ्यर्थियों का परिणाम जारी किया जाएगा।






