Home » राजस्थान » जयपुर-रेस लगा रही ऑडी ने 16 को रौंदा, एक मौत,VIDEO:120 की स्पीड थी, बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई, गाड़ी का नहीं था इंश्योरेंस

जयपुर-रेस लगा रही ऑडी ने 16 को रौंदा, एक मौत,VIDEO:120 की स्पीड थी, बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई, गाड़ी का नहीं था इंश्योरेंस

जयपुर में शुक्रवार रात रेसिंग कर रहे एक ऑडी कार ने कहर मचा दिया। मानसरोवर के भीड़भाड़ वाले इलाके में 120 की रफ्तार से दौड़ रही ऑडी कार पहले बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई, फिर सड़क किनारे लगी फूड स्टॉल्स में घुस गई।

इस दौरान वहां 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। कार करीब 16 लोगों को रौंदते हुए एक पेड़ से टकराकर रुकी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, चार लोग गंभीर घायल हैं।

ऑडी में ड्राइवर सहित 4 लोग बैठे थे। इनमें जयपुर पुलिस का सिपाही भी है। घटना के तुरंत बाद भीड़ ने एक कार सवार को पकड़ लिया था। जबकि, एक युवक को शनिवार सुबह पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

आरोपी ड्राइवर दिनेश सहित दो लोग फरार हैं। जानकारी के अनुसार चारों लोग नशे में थे। हादसा रात करीब 9:30 बजे पत्रकार कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित खरबास सर्किल के पास हुआ। गाड़ी का इंश्योरेंस भी नहीं था।

एक्सीडेंट के बाद लोगों ने कार में बैठे एक युवक को पकड़ लिया। उसके साथ मारपीट भी की गई।
एक्सीडेंट के बाद लोगों ने कार में बैठे एक युवक को पकड़ लिया। उसके साथ मारपीट भी की गई।
हादसे के बाद ऑडी कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार ऑडी कार दमन दीव रामकृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट के नाम रजिस्टर्ड है।
हादसे के बाद ऑडी कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार ऑडी कार दमन दीव रामकृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट के नाम रजिस्टर्ड है।

दो कारों में हो रही थी रेस

मौके से पकड़े गए कार सवार रेनवाल निवासी पप्पू ने पुलिस को बताया कि ऑडी कार चूरू का रहने वाला दिनेश रणवां चला रहा था। दिनेश ने उसे शुक्रवार रात खरबास सर्किल के पास बुलाया था।

पप्पू ने बताया है कि ऑडी में दो और लोग बैठे थे। इसके बाद दिनेश ने एक और कार के साथ रेसिंग शुरू कर दी। आरोपी करीब 120 की स्पीड पर ऑडी को दौड़ा रहा था। कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई तो, पीछे वाले कार वापस घूम गई।

हादसे में ज्यादातर घायल स्टॉल संचालक और खाना खाने आए लोग

डिवाइडर से टकराने के बाद दिनेश ने कार सड़क किनारे की तरफ की फूड स्टॉल्स में घुसा दी। उस दौरान वहां करीब 50 लोग मौजूद थे। दिनेश ने कार की स्पीड और बढ़ा दी और उसने 10 से ज्यादा थड़ी-स्टॉल्स को टक्कर मार दी।

ऑडी की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि उसकी टक्कर से एक और कार पलट गई। आरोपी ने 16 से ज्यादा लोगों को रौंद दिया। करीब 100 मीटर दूर एक पेड़ से टकराकर उनकी कार रुकी।

एक युवक की मौत, 4 गंभीर घायल

पत्रकार कॉलोनी पुलिस थाने के एसएचओ गुंजन सोनी ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जयपुरिया अस्पताल पहुंचाया।

जहां भीलवाड़ा के रहने वाले रमेश बैरवा को मृत घोषित कर दिया गया। रमेश एक फूड स्टॉल पर हेल्पर का काम करता था वहीं, 4 गंभीर घायलों को एसएमएस रेफर किया गया।

अब देखिए- हादसे से जुड़े PHOTOS…

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोग घायलों की बचाने में जुट गए।
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोग घायलों की बचाने में जुट गए।
ऑडी कार की टक्कर इतनी तेज थी कि 30 मीटर में खड़ी 12 थड़ियां और ठेले पलट गए।
ऑडी कार की टक्कर इतनी तेज थी कि 30 मीटर में खड़ी 12 थड़ियां और ठेले पलट गए।
कार की टक्कर के बाद 16 लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कार की टक्कर के बाद 16 लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कार की टक्कर के बाद पूरे एरिया में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ मिनटों में ऑडी ने सब तहस-नहस कर दिया।
कार की टक्कर के बाद पूरे एरिया में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ मिनटों में ऑडी ने सब तहस-नहस कर दिया।
हादसे में रोड किनारे खड़ी एक कार भी पलट गई।
हादसे में रोड किनारे खड़ी एक कार भी पलट गई।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय