Home » राजस्थान » अजमेर में लुटेरी दुल्हन जेवर लेकर फरार:पीछा किया तो झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दी, 4 के खिलाफ FIR; 60 हजार देकर हुआ विवाह

अजमेर में लुटेरी दुल्हन जेवर लेकर फरार:पीछा किया तो झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दी, 4 के खिलाफ FIR; 60 हजार देकर हुआ विवाह

अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। दुल्हन शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल से जेवर लेकर फरार हो गई।

पीड़ित ने आरोपियों पर झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाने की धमकी देकर पैसों की डिमांड करने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित की ओर से मामले की शिकायत रामगंज थाने में दर्ज करवाई गई है। रामगंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रामगंज थाना पुलिस के अनुसार भगवानगंज निवासी उमेश कुमार की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पीड़ित ने बताया कि अगस्त 2025 में आरोपियों से उसकी पहचान हुई थी। आरोपियों ने अपनी बेटी के लिए लड़का ढूंढने की जानकारी दी थी। बाद में आरोपियों के द्वारा अपनी बेटी का रिश्ता उससे करवाने का प्रस्ताव रखा था। इसके लिए उसे 1 लाख की डिमांड भी की गई। पीड़ित ने बताया कि वह आरोपियों के विश्वास में आ गया और सहमति दी थी।

जेवरात लेकर हाथरस भागी दुल्हन

पुलिस के अनुसार पीड़ित ने बताया कि अगस्त 2025 में उसका सपना के साथ विवाह हुआ था। जिसमें पीड़ित ने करीब 60000 रुपए आरोपियों को दिए थे। विवाह के बाद उसकी मां के द्वारा सोने चांदी के जेवरात दुल्हन को दिए थे। शादी के कुछ दिन बाद ही आरोपी दुल्हन अपने पीहर हाथरस जाने के लिए जिद करती रही। एक दिन दुल्हन समस्त जेवरात लेकर घर से गायब हो गई। जिसका उन्होंने हाथरस तक पीछा भी किया था।

झूठे मुकदमे में फसाने की दी धमकी

पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि वह दुल्हन के घर पहुंचे तो वहां पर पहले से ही दुल्हन को फरार कर दिया गया। जब आरोपियों से जेवरात और पैसे दिए गए वापस मांगे तो उन्हें झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दी गई। पीड़ित की ओर से मामले में लुटेरी दुल्हन सहित 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। रामगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय