Home » राजस्थान » राजसमंद में ट्रैक्टर-ट्रॉली चुराने वाले गिरफ्तार:एसपी के निर्देश पर कुंवारिया पुलिस ने टीम बनाकर पकड़ा

राजसमंद में ट्रैक्टर-ट्रॉली चुराने वाले गिरफ्तार:एसपी के निर्देश पर कुंवारिया पुलिस ने टीम बनाकर पकड़ा

राजसमंद के कुंवारिया थाना सर्कल में पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर ट्रॉली को बरामद किया।

कुंवारिया थाना इंचार्ज रामचन्द्र कुमावत के अनुसार 6 जनवरी को परिवादी भरत लोहार निवासी अहीर मोहल्ला, कुरज ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 5 जनवरी की रात्रि को अज्ञात बदमाश उसके घर के बाहर खड़ा मैसी फर्ग्यूसन डीआई ट्रैक्टर और लाल रंग की ट्रॉली चोरी कर ले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देश पर थाना इंचार्ज कुंवारिया के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी सहायता एवं मुखबिर की मदद से संदिग्धों की तलाश करते हुए अर्जुन सिंह (34) निवासी अहिर मोहल्ला कुरज एवं शिवलाल (21) निवासी पुठोल, थाना राजनगर को डिटेन कर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार की।

इसके बाद पुलिस ने चोरी किया गया ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया। पुलिस द्वारा आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों को लेकर भी गहन पूछताछ की जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय