Home » राजस्थान » जयपुर में पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार की मौत,VIDEO:घर से काम पर जाने के लिए निकला था, ड्राइवर फरार

जयपुर में पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार की मौत,VIDEO:घर से काम पर जाने के लिए निकला था, ड्राइवर फरार

जयपुर में ओवर स्पीड पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की बुधवार दोपहर मौत हो गई। वह काम पर जाने के लिए घर से निकला था। ओवर स्पीड पिकअप चौराहे पर साइकिल को टक्कर मारकर फरार हो गई। हॉस्पिटल में एडिमट करवाने पर डॉक्टर्स ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे में उत्तर प्रदेश के हाथरस के रहने वाले इतवारी (45) की मौत हो गई। पिछले करीब 2 महीने से वह अपनी पत्नी के साथ जयपुर में रह रहा था। वह सुबह-सुबह गाड़ियों की साफ-सफाई का काम करता था। 9 फरवरी सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे वह साइकिल से मेवाड़ अपार्टमेंट की ओर जा रहा था। हादसा हल्दीघाटी मार्ग पर मेवाड़ अपार्टमेंट के सामने हुआ।

रोड क्रॉस करते समय महाराणा प्रताप सर्किल की ओर से आई ओवर स्पीड पिकअप ने साइकिल सवार इतवारी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से पिकअप लेकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में इतवारी को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। डॉक्टर्स ने उसका ब्रेन डेड घोषित कर दिया। उत्तर प्रदेश ले जाने के बाद बुधवार दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई

महाराणा प्रतार सर्किल की ओर से तेज स्पीड में आई पिकअप ने साइकिल सवार को कुचल दिया
महाराणा प्रतार सर्किल की ओर से तेज स्पीड में आई पिकअप ने साइकिल सवार को कुचल दिया
टक्कर लगने के बाद काफी दूर तक व्यक्ति काफी दूर तक घिसटता गया
टक्कर लगने के बाद काफी दूर तक व्यक्ति काफी दूर तक घिसटता गया
टक्कर मारने के बाद पिकअप ड्राइवर भाग गया। मौके पर काफी लोग इकट्ठा हो गए।
टक्कर मारने के बाद पिकअप ड्राइवर भाग गया। मौके पर काफी लोग इकट्ठा हो गए।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जोगाराम बोले- जो कुर्सी-बचाने फिरते रहे,उन्हें सवाल का अधिकार नहीं:मंत्री पटेल ने कहा- घोषणाएं होती रहेंगी, हमारे बीच कोई खींचतान नहीं

कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा- जो होटलों में बंद रहे, तत्कालीन मुख्यमंत्री अपने ही उप मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष