Poola Jada
Home » राजस्थान » उपनिरीक्षक-दूरसंचार (गृह ग्रुप-1) विभाग प्रतियोगी परीक्षा-2024 शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए 671 अभ्यर्थियों की सूची जारी

उपनिरीक्षक-दूरसंचार (गृह ग्रुप-1) विभाग प्रतियोगी परीक्षा-2024 शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए 671 अभ्यर्थियों की सूची जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा उपनिरीक्षक-दूरसंचार (गृह ग्रुप-1) विभाग प्रतियोगी परीक्षा-2024 अंतर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है।

आयोग सचिव ने बताया कि दिनांक 9 नवंबर 2025 को आयोजित लिखित परीक्षा में उपस्थित एवं संबंधित सेवानियमानुसार न्यूनतम उत्तीर्णांक प्राप्त करने वाले कुल 671 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए पात्रता की शर्त पर सूची में सम्मिलित किया गया है।

शारीरिक दक्षता परीक्षा
न्यूनतम उत्तीर्णांक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए महानिदेशक एवं महानिरीक्षक पुलिस, राजस्थान, जयपुर द्वारा आमंत्रित एवं यथासमय सूचित किया जाएगा।

शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु न्यूनतम उत्तीर्णांक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता सम्बन्धी जाँच अभी नहीं की गई है। यह जाँच साक्षात्कार के समय की जाएगी। अतः अभ्यर्थी स्वयं यह सुनिश्चित कर लें कि वह विद्यमान नियमों के तहत पात्रता की समस्त शर्तों को पूरा करते हैं अथवा नहीं।

21 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित

ओएमआर उत्तरपत्रक में 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में 5 विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरने के कारण 21 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया है। इन अभ्यर्थियों के रोल नंबर आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी कर दिए गए हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जोगाराम बोले- जो कुर्सी-बचाने फिरते रहे,उन्हें सवाल का अधिकार नहीं:मंत्री पटेल ने कहा- घोषणाएं होती रहेंगी, हमारे बीच कोई खींचतान नहीं

कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा- जो होटलों में बंद रहे, तत्कालीन मुख्यमंत्री अपने ही उप मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष