Home » राजस्थान » पानी की बोरिंग से चांदी जैसी धातु निकली-VIDEO:800 फीट नीचे से पानी-मिट्‌टी के साथ निकले धातु के टुकडे़, 15 किलो पत्थर मजदूर-लोगों ने लूटे

पानी की बोरिंग से चांदी जैसी धातु निकली-VIDEO:800 फीट नीचे से पानी-मिट्‌टी के साथ निकले धातु के टुकडे़, 15 किलो पत्थर मजदूर-लोगों ने लूटे

अलवर शहर में सरकारी बोरवैल करते समय चांदी जैसी धातु के टुकड़े निकले। ये देखकर सबसे पहले बोरवैल करने वाले मजदूर ही ये पत्थर लूटने लगे। इसके बाद आसपास के दुकानदार और लोग भी धातु के टुकडे़ ले गए।

काम कर रहे एक मजदूर ने बताया- यहां से लोग करीब 10 से 15 किलो वजन के चांदीनुमा पत्थर ले गए। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है कि कि बोरिंग में जमीन के नीचे से आए चमकीले पत्थरों में चांदी कितनी प्रतिशत है।

अलवर के अल्कापुरी इलाके में गुरुवार को करीब 1:30 बजे यह घटना हुई। यह बोरिंग जलदाय विभाग की ओर से करवाई जा रही है। बोरिंग करते समय करीब 800 फीट तक मशीन से खुदाई हुई तो पानी-मिट्टी के प्रेशर के साथ नीचे जमीन से चांदी जैसी धातु के पत्थर निकले।

पहले देखें PHOTOS

अलवर के अल्कापुरी इलाके में जलदाय विभाग की ओर से बोरिंग करवाई जा रही है।
अलवर के अल्कापुरी इलाके में जलदाय विभाग की ओर से बोरिंग करवाई जा रही है।
करीब 800 फीट जमीन में खुदाई के बाद बोरिंग से पानी और मिट्‌टी के साथ चांदी जैसे चमकीली धातु के पत्थर निकले।
करीब 800 फीट जमीन में खुदाई के बाद बोरिंग से पानी और मिट्‌टी के साथ चांदी जैसे चमकीली धातु के पत्थर निकले।
इसके बाद मजदूर इसे ढूंढने लगे तो दुकानदार सहित अन्य लोग भी आ गए।
इसके बाद मजदूर इसे ढूंढने लगे तो दुकानदार सहित अन्य लोग भी आ गए।

कारीगर बोला- अलग-अलग पत्थर निकलते हैं, यह धातु जैसी बोरिंग करने वाले शाहरुख खान ने बताया- यहां 800 फीट गहरी बोरिंग की है। इसमें आखिरी में जमीन की 20 फीट खुदाई तक मशीन पहुंची, तब यह चमकीला पत्थर निकलने लगा। आम तौर पर बोरिंग के नीचे से अलग-अलग तरह के पत्थर आ जाते हैं, लेकिन यह कुछ अलग है। इसमें धातु हो सकती है। आखिरी में करीब 5 से 10 प्रतिशत ऐसा पत्थर आया है। हालांकि अब कुछ कहा नहीं जा सकता है।

उसने बताया- मशीन पर काम कर रहे मजदूर ही चांदी जैसे पत्थर लूटने लगे। उनको देख आसपास के दुकानदार भी आ गए। आसपास के काफी लोग पानी व मिट्टी के अंदर से ढूंढ़कर चमकीले पत्थर के टुकड़े लेकर गए हैं।

800 फीट नीचे खुदाई के बाद निकला ऐसा पत्थर मशीन पर काम करने वाले ऑपरेटर भरत प्रजापत ने बताया- हम कुछ नहीं कह सकते कि यह सिल्वर है। अभी 800 फीट के आसपास बोर नीचे गया, उसके बाद यह पत्थर आया है।

चमकीले पत्थर एकत्र कर रहा युवक महेश चंद सैनी ने बताया- ये पता नहीं क्या है। दिखने में लगता है कि चांदी या सोना हो सकता है। लोग करीब 15 किलो के आसपास पत्थर ले गए। कुछ बोरिंग वाले लूट ले गए।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जोगाराम बोले- जो कुर्सी-बचाने फिरते रहे,उन्हें सवाल का अधिकार नहीं:मंत्री पटेल ने कहा- घोषणाएं होती रहेंगी, हमारे बीच कोई खींचतान नहीं

कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा- जो होटलों में बंद रहे, तत्कालीन मुख्यमंत्री अपने ही उप मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष