Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर कमिश्नरेट में अब होंगे 78 थाने:चौमूं व हरमाड़ा से टूटकर बनेगा रामपुरा डाबड़ी पुलिस थाना

जयपुर कमिश्नरेट में अब होंगे 78 थाने:चौमूं व हरमाड़ा से टूटकर बनेगा रामपुरा डाबड़ी पुलिस थाना

सरकार ने एक दिन पहले बजट घोषणा में रामपुरा डाबड़ी और दो साइबर बनाने की घोषणा की थी। तीनों थाने बनने के बाद जयपुर कमिश्नरेट में कुल 78 थाने हो जाएंगे। पुलिस कमिश्नर सचिन ने बताया कि नया बनने वाला रामपुरा डाबड़ी पुलिस थाना चौमूं व हरमाड़ा के क्षेत्र से टूटकर बनेगा। वर्तमान में चौमूं थाने का क्षेत्रफल काफी बड़ा है और केस रजिस्ट्रेशन भी सालाना करीब 1500 रहता है।

हालांकि हरमाड़ा थाने के क्षेत्र से पहले तोड़कर दौलतपुरा पुलिस थाना बनाया था। इसके साथ ही बजट घोषणा में जयपुर में चाकसू में कादेड़ा, झोटवाड़ा में बोबास व त्रिवेणी नगर चौकी बनाने की घोषणा की है। जयपुर कमिश्नरेट में दो साइबर थाने खोलने की भी घोषणा की है। तीनों पुलिस थाने बनने के बाद जयपुर कमिश्नरेट में 78 पुलिस थाने हो जाएंगे। वर्तमान में कमिश्नरेट में चार जिले हैं, जिनमें 68 पुलिस थाने संचालित हैं। इनके अलावा चारों जिलों में 4 महिला ​थाना, 1 साइबर क्राइम थाना, 1 मेट्रो व 1 पर्यटन थाना सहित कुल 75 थाने संचालित है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

‘सीनियर रेजिडेंट कोर्स’ के लिए 46 डॉक्टर्स को करें रिलीव:सिलेक्शन के बावजूद कार्यमुक्त नहीं करने पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती

राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को झटका देते हुए 46 मेडिकल ऑफिसर्स को ‘सीनियर रेजिडेंट