Home » राजस्थान » सिविल लाइन जोन में बकाया नगरीय विकास कर की वसूली हेतु 9 संपत्तियों पर कुर्की कार्रवाई

सिविल लाइन जोन में बकाया नगरीय विकास कर की वसूली हेतु 9 संपत्तियों पर कुर्की कार्रवाई

नगर निगम जयपुर के सिविल लाइन जोन द्वारा बकाया नगरीय विकास कर की वसूली के लिए सख्त अभियान चलाते हुए गुरुवार को जोन क्षेत्र स्थित नौ संपत्तियों पर कुर्की/सीज की कार्रवाई की गई।यह कार्रवाई निगम आयुक्त डॉ गौरव सैनी के निर्देशानुसार एवं उपायुक्त सिविल लाइन जोन देवानंद शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुई।

कार्रवाई के दौरान राजस्व अधिकारियों एवं प्रवर्तन दल की संयुक्त टीम मौके पर उपस्थित रही।कुर्की प्रक्रिया प्रारंभ होते ही दो संपत्तिधारकों ने मौके पर तथा पांच संपत्तिधारकों ने जोन कार्यालय में उपस्थित होकर चेक/ऑनलाइन माध्यम से अपना बकाया नगरीय विकास कर जमा करवाया। राज्य सरकार द्वारा वर्तमान में ब्याज एवं पेनल्टी में दी जा रही छूट का लाभ लेते हुए इन संपत्तिधारकों ने अपनी देय राशि निगम कोष में जमा कराई।

इस कार्रवाई के अंतर्गत कुल साथ संपत्तियों से नगरीय विकास कर की राशि लगभग ₹40,49,697/- (चालीस लाख उन्चास हजार छह सौ सत्तानवे रुपए) जमा करवाई गई।शेष दो संपत्तियों पर नियमानुसार कुर्की/सीज की कार्रवाई जारी है।

नगर निगम जयपुर द्वारा सभी संपत्तिधारकों से अपील की जाती है कि वे समय पर अपना नगरीय विकास कर जमा करवाएं,ताकि अनावश्यक दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके। निगम द्वारा राजस्व वसूली अभियान आगे भी सतत रूप से जारी रहेगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

‘सीनियर रेजिडेंट कोर्स’ के लिए 46 डॉक्टर्स को करें रिलीव:सिलेक्शन के बावजूद कार्यमुक्त नहीं करने पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती

राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को झटका देते हुए 46 मेडिकल ऑफिसर्स को ‘सीनियर रेजिडेंट