Home » राजस्थान » “महँगाई पर चुप सरकार, बजट में राहत गायब”, “दिशाहीन और जनविरोधी बजट: खाचरियावास

“महँगाई पर चुप सरकार, बजट में राहत गायब”, “दिशाहीन और जनविरोधी बजट: खाचरियावास

पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने राज्य सरकार के हालिया बजट को पूरी तरह दिशाहीन और जनविरोधी करार दिया है।उन्होंने कहा कि यह सरकार का तीसरा बजट है,लेकिन प्रदेश में विकास का कोई ठोस असर दिखाई नहीं देता।

खाचरियावास ने आरोप लगाया कि बिना पर्याप्त चर्चा के बजट पेश कर सरकार ने लोकतांत्रिक परंपराओं की अनदेखी की है।जयपुर के लगभग 3000 करोड़ के प्रोजेक्ट रद्द किए जाने पर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा,जो योजनाएं शहर को आगे ले जा सकती थीं,उन्हें बंद कर दिया गया।अब सिर्फ खोखले वादे किए जा रहे हैं।

रोजगार के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि लाखों संविदा कर्मचारी नियमितीकरण की राह देख रहे हैं,लेकिन बजट में उनके लिए कोई स्पष्ट नीति नहीं है।युवाओं को नौकरी चाहिए,जुमले नहीं,” उन्होंने तीखी टिप्पणी की।

महंगाई,पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की अनदेखी पर भी उन्होंने सरकार को घेरा और कहा कि यह बजट आमजन को राहत देने में पूरी तरह विफल रहा है।

खाचरियावास ने मांग की कि सरकार घोषणाओं की राजनीति छोड़कर जमीन पर काम करे और जनता को समयबद्ध व पारदर्शी परिणाम दे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।