Home » राजस्थान » ठगी मामले में फरार आरोपी पर ₹5000 का इनाम:आरोपी ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर करोड़ों ठगे; सैकड़ों लोगों को बनाया शिकार

ठगी मामले में फरार आरोपी पर ₹5000 का इनाम:आरोपी ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर करोड़ों ठगे; सैकड़ों लोगों को बनाया शिकार

जोधपुर में शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर एक हजार से अधिक लोगों से ठगी की गई। करोड़ों रुपए की कथित ठगी मामले में फरार आरोपी सूर्यप्रकाश व्यास पर पुलिस ने 5000 रुपए का इनाम घोषित किया।

डीसीपी वेस्ट विनीत कुमार बंसल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आईपीएस एडीसीपी रोशन मीणा की अनुशंसा पर इनाम घोषित किया गया है।

पुलिस के अनुसार- आरोपी सूर्यप्रकाश व्यास जोधपुर के कुड़ी क्षेत्र स्थित जनता कॉलोनी का रहने वाला है। उसके खिलाफ अब तक 14 से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। लगातार आपराधिक गतिविधियों और कोर्ट में पेश नहीं होने के कारण उसकी हिस्ट्रीशीट भी खोली जा चुकी है।

थाना कुड़ी भगतासनी में दर्ज तीन मामलों में वह वर्तमान में वांछित है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 406 (आपराधिक न्यास भंग) और 120बी (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत मामले दर्ज हैं। विभिन्न अदालतों से उसके खिलाफ वारंट और समन जारी हो चुके हैं। वह अभी फरार है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।