Home » राजस्थान » फैक्ट्री में काम कर रहे युवक की मौत,इकलौता बेटा था:अचानक बिगड़ी तबीयत, उल्टियां होने के 30 मिनट बाद तोड़ा दम

फैक्ट्री में काम कर रहे युवक की मौत,इकलौता बेटा था:अचानक बिगड़ी तबीयत, उल्टियां होने के 30 मिनट बाद तोड़ा दम

फैक्ट्री में काम करते-करते अचानक 21 साल के युवक को उल्टियां होने लगी। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिवार का कहना है कि युवक को कोई बीमारी नहीं थी। ऐसे में मौत का कारण सामने नहीं आ पाया है। वह परिवार का इकलौता बेटा था।

युवक अलवर शहर के स्वर्ग रोड का रहने वाले लव सैनी (21) था। ईटाराणा स्थित आयशर फैक्ट्री में काम करता था।

तबीयत खराब होने के 30 मिनट के अंदर मौत

युवक के ताऊ लोकेश कुमार ने बताया कि उसका भतीजा लव सैनी पुत्र कैलाश सैनी शनिवार सुबह साढ़े 5 बजे काली मोरी के पास स्थित आयशर फैक्ट्री में काम करने गया था। फैक्ट्री पहुंचने के करीब आधे घंटे बाद ही उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई।

उसके साथ काम करने वालों उसकी हालत के बारे में पता चला। उसे जिला हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। फैक्ट्री से हॉस्पिटल लाने में 30 मिनट का ही समय लगा होगा।

परिवार का इकलौता बेटा था

युवक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी दो छोटी बहनें हैं। पिता कैलाश सैनी एक निजी हॉस्पिटल में चाय की दुकान चलाते हैं। कोतवाली थाना पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर शव को मोर्चरी में रखवाया। मृतक के चाचा का कहना है कि कुछ पता नहीं चल पाया कि मौत कैसे हुई। वे हॉस्पिटल आए उससे पहले तो मौत हो गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ा भंडाफोड़ झोपड़ी में चल रही एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री का भंडाफोड़,1.60 करोड़ का माल बरामद

प्रतापगढ़ जिला पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मौत का सामान