Home » राजस्थान » जयपुर में 25 फीट नीचे गिरा मजदूर, मौत:कलर-पेंट का कर रहा था काम, सीढ़ियों की स्टेप टूटने से हादसा

जयपुर में 25 फीट नीचे गिरा मजदूर, मौत:कलर-पेंट का कर रहा था काम, सीढ़ियों की स्टेप टूटने से हादसा

जयपुर में 25 फीट ऊंचाई पर काम कर रहे एक मजदूर की नीचे गिरने से मौत हो गई। वह कलर-पेंट का काम कर रहा था। वह सीढ़ियों की स्टेप टूटने से फिसलकर नीचे गिर गया था। जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने SMS हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता ने रविवार को ठेकेदार व मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

स्कूल में कर रहा था कलर-पेंट

SHO (जयसिंहपुरा खोर) मुकेश कुमार ने बताया- हादसे में रामगढ़ मोड़ निवासी शहबाज (33) पुत्र मोहम्मद अहमद की मौत हो गई। वह कलर-पेंट का काम करता था। वह नाई की थड़ी स्थित एक स्कूल पर कलर-पेंट का काम कर रहा था। 12 फरवरी की दोपहर वह दूसरी मंजिल से ऊपर सीढ़ियों की दीवार पर कलर-पेंट कर रहा था।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

दोपहर करीब 2 बजे सीढ़ियों की स्टेप टूटने से फिसलकर वह 25 फीट नीचे जमीन पर आकर गिरा। गंभीर हालत में उसे SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। डॉक्टर्स ने इलाज के दौरान शनिवार रात करीब 7 बजे उसे डेड घोषित कर दिया। जयसिंहपुरा थाने में मृतक के पिता मोहम्मद अहमद ने ठेकेदार और मालिक के खिलाफ लापरवाही के चलते मौत होने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

मोहनलाल-सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड अधिकारी से 68 लाख की ठगी:दूसरा आरोपी अरेस्ट,खाता बेचकर साइबर ठगी में शामिल हुआ; अब खरीदने वाले की तलाश

उदयपुर की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के एक रिटायर्ड अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 68 लाख रुपये की साइबर