Home » राजस्थान » अजमेर में पानी गर्म करते समय सिलेंडर में लगी आग:पिता-पुत्र झुलसे; मोटरसाइकिल, कूलर, अलमारी जली

अजमेर में पानी गर्म करते समय सिलेंडर में लगी आग:पिता-पुत्र झुलसे; मोटरसाइकिल, कूलर, अलमारी जली

अजमेर जिले के पीसांगन में गैस पर पानी गर्म करते समय सिलेंडर में आग लग गई। रसोई में मौजूद पिता-पुत्र झुलस गए। घर में रखी मोटरसाइकिल, कूलर, अलमारी सहित अन्य सामान जल गया।

घर में अन्य लोग भी मौजूद थे। आग लगने के बाद सभी बाहर आ गए। गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। बाद में ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है।

आग के बाद लोग घर से बाहर आ गए और बड़ी जनहानि होने से बच गई।
आग के बाद लोग घर से बाहर आ गए और बड़ी जनहानि होने से बच गई।

आग लगने पर बाहर भागे परिजन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार-पीसांगन में राकेश और उसके पिता महेन्द्र दास करीब साढे़ आठ बजे गैस चूल्हें पर पानी गर्म कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग गई। आग की लपटें उठने लगी और दोनों ही झुलस गए। वे बाहर आए और घर के अन्य सदस्य भी बाहर आ गए। लेकिन आग की लपटों पर घर में रखी मोटरसाइकिल, कूलर, आलमारी व अन्य सामान जल गए।

मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सिलेंउर को बाहर निकाला और आग पर निंयत्रण किया। पुलिस भी सूचना के बाद पहुंची और जानकारी जुटाई। आग से झुलसे पिता पुत्र की हालत गम्भीर नहीं और प्राथमिक उपचार दिया गया। आग के कारण रसोई के पास वाले कमरे में दरारें आ गई हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। पीसांगन तहसीलदार भागीरथ चौधरी के निर्देश पर पटवारी देवेंद्र चौधरी ने घटना की मौका रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी है।

(इनपुट-प्रदीप चौधरी, कालेसरा)

हादसे के बाद मौके पर जमा हुई लोगों की भीड़।
हादसे के बाद मौके पर जमा हुई लोगों की भीड़।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

मोहनलाल-सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड अधिकारी से 68 लाख की ठगी:दूसरा आरोपी अरेस्ट,खाता बेचकर साइबर ठगी में शामिल हुआ; अब खरीदने वाले की तलाश

उदयपुर की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के एक रिटायर्ड अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 68 लाख रुपये की साइबर