Home » राजस्थान » विदेशी टूरिस्ट की ट्रवेलेर से बाइक टकराई, मासूम की मौत:नील गाय आने से ड्राइवर ने ब्रेक लगाया था; मां-पिता और भाई जोधपुर रेफर

विदेशी टूरिस्ट की ट्रवेलेर से बाइक टकराई, मासूम की मौत:नील गाय आने से ड्राइवर ने ब्रेक लगाया था; मां-पिता और भाई जोधपुर रेफर

पाली में हाईवे पर आगे चल रही विदेशी टूरिस्ट की ट्रवेलेर में बाइक जा घुसी। टूरिस्ट ट्रवेलेर ने नील गाय आने के चलते अचानक ब्रेक लगाया था। हादसे में 5 साल की मासूम की मौत हो गई। वही, उसके माता-पिता और भाई घायल हो गए।

हादसे के बाद टूरिस्ट ट्रवेलेरका ड्राइवर की घायलों को अस्पताल ले गया। मामला रविवार सुबह 11:30 बजे का पाली के रोहट थाना इलाके के बांडाई पुल का है।

रोहट थाने के ASI रिडमल ने बताया- हादसे में बाइक सवार यशवीर पुत्र प्रेम सिंह (5) निवासी सांगरिया (जोधपुर) की मौके पर ही मौत हो गई।

इसमें उसके पिता प्रेम सिंह (40) मां टीना कंवर (36) और भाई देवेंद्र सिंह (11) घायल हो गए। यशवीर की बॉडी पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाई गई है।

घायलों को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल से प्राथमिक इलाज के बाद जोधपुर रेफर किया गया।

तस्वीरों में देखे मौके की फोटोज…

तस्वीर, पांच साल के यशवीर की है। हादसे में बाइक से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
तस्वीर, पांच साल के यशवीर की है। हादसे में बाइक से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
तस्वीर, उस ट्रवेलेर की है जो बाइक के आगे चल रही थी। इसी के अचानक ब्रेक लगाने के कारण हादसा हुआ।
तस्वीर, उस ट्रवेलेर की है जो बाइक के आगे चल रही थी। इसी के अचानक ब्रेक लगाने के कारण हादसा हुआ।
हादसे में घायल प्रेम सिंह, टीना कंवर और देवेंद्र को जोधपुर रेफर कर दिया गया।
हादसे में घायल प्रेम सिंह, टीना कंवर और देवेंद्र को जोधपुर रेफर कर दिया गया।
हादसे के बाद ट्रवेलेर का ड्राइवर ट्रवेलेरको बागड़ हॉस्पिटल ले आया था, उसके साथ ऑस्ट्रेलिया के टूरिस्ट भी थे।
हादसे के बाद ट्रवेलेर का ड्राइवर ट्रवेलेरको बागड़ हॉस्पिटल ले आया था, उसके साथ ऑस्ट्रेलिया के टूरिस्ट भी थे।

ट्रवेलेर ड्राइवर ही लेकर आया हॉस्पिटल

जानकारी के अनुसार, प्रेम सिंह का परिवार ओम बन्ना के दर्शन करने जा रहा था। रोहट थाना इलाके में बांडाई पुल पर ट्रवेलेर बाइक के आगे चल रही थी। इसी दौरान ट्रवेलेर के आगे एक नील गाय आ गई। ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाए तो पीछे आ रही बाइक इसमें जा घुसी।

5 साल के यशवीर ने हादसे में मौके पर ही दम तोड़ दिया। ड्राइवर तीनों घायलों को अपनी ट्रवेलेर से ही इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल लेकर आया। वही ट्रवेलेरमें सभी टूरिस्ट ऑस्टेलिया के बताए जा रहे है। जो जोधपुर से नारलाई जा रहे थे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

मोहनलाल-सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड अधिकारी से 68 लाख की ठगी:दूसरा आरोपी अरेस्ट,खाता बेचकर साइबर ठगी में शामिल हुआ; अब खरीदने वाले की तलाश

उदयपुर की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के एक रिटायर्ड अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 68 लाख रुपये की साइबर