Poola Jada
Home » राजस्थान » मंगलवार को होगा कैम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन — जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशों की अनुपालना में हो रहा आयोजन

मंगलवार को होगा कैम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन — जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशों की अनुपालना में हो रहा आयोजन

भजनलाल शर्मा की मंशानुसार युवाओं को अधिकाधिक रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशों की अनुपालना में उप प्रादेशिक रोजगार कार्यालय, जयपुर द्वारा 17 फरवरी 2026 को सिरसी रोड स्थित भूषण औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया जाएगा।

विभाग की उपनिदेशक नवरेखा ने बताया कि इस शिविर में निजी क्षेत्र के संस्थान भाग लेकर रोजगार, स्वरोजगार, प्रशिक्षण एवं कैरियर मार्गदर्शन से संबंधित अवसर प्रदान करेंगे तथा योग्य अभ्यर्थियों का मौके पर चयन किया जाएगा।

उन्होंने जानकारी दी कि निर्माण, रिटेल, स्टाफिंग, मार्केटिंग, कॉल सेंटर सहित विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित 20 निजी नियोजक लगभग 700 रिक्तियों के साथ इस शिविर में भाग लेंगे। यह आयोजन युवाओं के लिए एक सशक्त रोजगार मंच सिद्ध होगा।
नवरेखा के अनुसार दसवीं, बारहवीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं आईटीआई सहित विभिन्न योग्यताओं वाले अभ्यर्थियों के लिए अवसर उपलब्ध रहेंगे। सभी पात्र अभ्यर्थियों से आग्रह है कि वे अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के साथ शिविर में उपस्थित होकर अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जेडीए ने की बड़ी कार्रवाई, जोन-10 में ईकोलोजिकल जोन ग्राम बगराना में मादक पदार्थ तस्कर द्वारा किये गये 02 मंजिला अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-10 में ईकोलोजिकल जोन ग्राम बगराना में मादक पदार्थ तस्कर द्वारा किये गये 02 मंजिला अवैध