Home » राजस्थान » राजस्थान में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका,7 लोग जिंदा जले:4 गंभीर झुलसे, पॉलीथीन में ले जाने पड़े शव; मैनेजर हिरासत में, फैक्ट्री सील

राजस्थान में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका,7 लोग जिंदा जले:4 गंभीर झुलसे, पॉलीथीन में ले जाने पड़े शव; मैनेजर हिरासत में, फैक्ट्री सील

राजस्थान के भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में अचानक तेज धमाका हुआ। इसमें 7 मजदूर जिंदा जल गए, जबकि 4 गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें दिल्ली एम्स रेफर किया गया है।

शव बुरी तरह जल गए थे। कई शवों के कंकाल भर बचे थे। बॉडी पाट्‌र्स के टुकड़े बिखरे मिले। रेस्क्यू टीम ने इन टुकड़ों को पॉलीथीन में इकट्‌ठा किया।

हादसा खुशखेड़ा कारौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे हुआ। फैक्ट्री मैनेजर अभिनंदन को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। फैक्ट्री को सील कर दिया है।

एसपी मनीष कुमार ने बताया- मरने वालों के परिजनों की ओर से फैक्ट्री मालिक और जो फैक्ट्री चला रहा था, उसके खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।

हादसे में बिहार के मोतीहारी के सुजंत, मिंटू, अजीत, रवि और चंपारण जिले के रहने वाले श्याम और अमरेश की मौत हो गई। वहीं शिव शशिभूषण कहां का रहने वाला है, इसका पता नहीं चला।

डीएनए जांच और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। इस फैक्ट्री में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। मौके से बारूद, पटाखे और पैकिंग के डिब्बे मिले हैं। घटना के समय करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे।

हादसे के बाद की PHOTOS…

भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा कारौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह केमिकल फैक्ट्री में 7 मजदूर जिंदा जल गए, जबकि 4 गंभीर रूप से झुलस गए।
भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा कारौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह केमिकल फैक्ट्री में 7 मजदूर जिंदा जल गए, जबकि 4 गंभीर रूप से झुलस गए।
राजस्थान के भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में जले मजदूरों के कंकाल पड़े थे।
राजस्थान के भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में जले मजदूरों के कंकाल पड़े थे।
केमिकल फैक्ट्री में जले हुए शवों को स्ट्रेचर की मदद से बाहर लाया गया। मजदूरों के कई अंग पूरी तरह जल चुके थे।
केमिकल फैक्ट्री में जले हुए शवों को स्ट्रेचर की मदद से बाहर लाया गया। मजदूरों के कई अंग पूरी तरह जल चुके थे।
केमिकल फैक्ट्री में जले शवों को कंबल से ढक कर रखा गया है। इनकी पहचान नहीं हो पा रही है।
केमिकल फैक्ट्री में जले शवों को कंबल से ढक कर रखा गया है। इनकी पहचान नहीं हो पा रही है।
मजदूरों के शव बुरी तरह से जल गए थे। इधर-उधर बिखरे बॉडी पाट्‌र्स को पॉलीथीन में इकट्‌ठा किया गया।
मजदूरों के शव बुरी तरह से जल गए थे। इधर-उधर बिखरे बॉडी पाट्‌र्स को पॉलीथीन में इकट्‌ठा किया गया।
रेस्क्यू टीम को केमिकल फैक्ट्री के अंदर से पटाखे और बारूद मिला है। कहा जा रहा है कि यहां अवैध तरीके से पटाखे बनाए जा रहे थे।
रेस्क्यू टीम को केमिकल फैक्ट्री के अंदर से पटाखे और बारूद मिला है। कहा जा रहा है कि यहां अवैध तरीके से पटाखे बनाए जा रहे थे।
मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 5 मजदूर मोतिहारी (बिहार) के रहने वाले थे, जिनके परिवार वाले यहीं उनके साथ किराए के मकानों में रह रहे थे।
मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 5 मजदूर मोतिहारी (बिहार) के रहने वाले थे, जिनके परिवार वाले यहीं उनके साथ किराए के मकानों में रह रहे थे।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजसमंद सांसद ने किए श्रीनाथजी दर्शन:श्रीनाथजी मंदिर में राजभोग झांकी के दर्शन के बाद जनसुनवाई में दिए निर्देश

राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने आज नाथद्वारा पहुंचकर श्रीनाथजी मंदिर में श्रीजी प्रभु के राजभोग झांकी के दर्शन किए।