जयपुर। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने आज विद्याधर नगर में सैकड़ो युवाओं के साथ गौरक्षा को लेकर पैदल मार्च किया पैदल मार्च में खाचरियावास के साथ पैदल मार्च को आयोजित करने वाले सुमित शर्मा,चतर सिंह,प्रदीप तिवारी,विजय मीणा,नरेंद्र चौधरी सहित सैकड़ो नौजवान शामिल हुए खाचरियावास ने कहा कि जयपुर में भारी आक्रोश व्याप्त है गाय के बछड़े की गर्दन काटने के बाद जयपुर में सभी जगह युवाओं में आक्रोश है इसी का परिणाम है कि आज विद्याधर नगर में सैकड़ो नौजवानों ने इकट्ठे होकर मुख्यमंत्री जवाब दो व हथियारों को गिरफ्तार करो,भाजपा सरकार मुर्दाबाद, बीजेपी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बड़ा प्रदर्शन किया आज विद्याधर नगर नगर में नौजवानों ने गोहत्या के विरोध में जो प्रदर्शन किया है उसमें सबकी एक ही मांग थी की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और गोहत्यारे विधायक गोपाल शर्मा और गाय के बछड़े की हत्या के लिए जिम्मेदार अपराधियों के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई करें सरकार इस मामले को दबाने का प्रयास करेगी तो नौजवान विधानसभा का घेराव करेंगे पुलिस भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री सचिवालय के दबाव में और गोहत्यारे विधायक गोपाल शर्मा के दबाव में अपराधियों को बचा रही है अब सभी विधानसभा में गौरक्षा यात्राएं होगी राजस्थान सरकार के पुतले जलाए जाएंगे और फिर राजभवन और विधानसभा का घेराव किया जाएगा खाचरियावास ने कहा कि वह हत्या के मामले में भाजपा में गौरक्षा कानून का और देश के संविधान का अपमान किया है देश की पहली घटनाएं जब गाय के बछड़े का सर काट कर घर पर लटका दिया गया सारा मामला क्लियर हो गया अपराधी ने वीडियो में अपनी गलती मान ली फिर भी उसके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हो रही गोहत्यारे विधायक और भाजपा के पदाधिकारी को जब तक सजा नहीं मिलेगी आंदोलन जारी रहेगा!







