Home » राजस्थान » नागौर की सरोज प्रजापत ने चंडीगढ़ में प्रशिक्षण महाअभियान में भाग लिया

नागौर की सरोज प्रजापत ने चंडीगढ़ में प्रशिक्षण महाअभियान में भाग लिया

नागौर : सात प्रदेशों का पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस महाअभियान में पूर्व प्रदेश मंत्री नागौर की संतोष प्रजापत ने भाग लिया ।‌ साथ ही महाअभियान में राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, लेह-लद्दाख और दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, प्रशिक्षण टोली के सदस्य एवं प्रदेश वक्ता शामिल हुए ।

प्रशिक्षण महाअभियान के दौरान संगठनात्मक विषयों, वैचारिक अधिष्ठान एवं कार्यपद्धति पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया । सभी वक्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए संगठन विस्तार एवं सशक्तिकरण पर जोर दिया।

चंडीगढ़ से अनुराग ठाकुर एवं बांसुरी स्वराज भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के माध्यम से आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई तथा कार्यकर्ताओं को बूथ एवं मंडल स्तर तक सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया गया।

आगामी 7 मार्च से 14 अप्रैल तक सभी मंडलों में उक्त प्रशिक्षण महाअभियान आयोजित किए जाएंगे, जिससे संगठनात्मक कार्यों को और अधिक गति प्रदान की जा सके।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।