Home » राजस्थान » राजस्थान के कान्हा रेस्टोरेंट के 33 ठिकानों पर छापेमारी:इनकम टैक्स की टीमों ने एक साथ रेड की, आयकर चोरी की आशंका में कार्रवाई

राजस्थान के कान्हा रेस्टोरेंट के 33 ठिकानों पर छापेमारी:इनकम टैक्स की टीमों ने एक साथ रेड की, आयकर चोरी की आशंका में कार्रवाई

राजस्थान की फेमस फूड चेन कान्हा रेस्टोरेंट पर इनकम टैक्स ने छापेमारी की है। सूत्रों के अनुसार 33 अलग-अलग ठिकानों पर आयकर विभाग की टीमों ने रेड की है। कार्रवाई सुबह 7 बजे शुरू हुई थी। दोपहर बाद तक टीमें बैंक खातों, डिजिटल डॉक्यूमेंट्स की जांच में जुटी हुई हैं।

जयपुर में 26 ठिकानों पर सर्च

कार्रवाई के दौरान टीमों द्वारा बैंक खातों, डिजिटल रिकॉर्ड, नकदी लेन-देन, संपत्तियों के दस्तावेज की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कई अहम फाइल और इलेक्ट्रॉनिक डेटा भी जब्त किया है।

सबसे ज्यादा जयपुर में 26 ठिकानों पर टीमें जांच में जुटी हैं। श्रीगंगानगर, करौली, कोटा, हिंडौन के अलावा मुंबई में भी रेस्टारेंट के ऑफिस व अन्य ठिकानों पर सर्च की जा रही है।

वहीं उदयपुर में सिएरा होटल और सन एंड मून रेस्टोरेंट पर आईटी विभाग ने रेड की है।

आयकर चोरी की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रेस्टॉरेंट कारोबार से जुड़े बड़े स्तर पर आयकर चोरी और वित्तीय अनियमितताओं की आशंका के चलते यह कार्रवाई की गई है। जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक आंकड़े और कर चोरी की राशि सामने आ सकेगी।

उदयपुर के सिएरा होटल में इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई चल रही है।
उदयपुर के सिएरा होटल में इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई चल रही है।

उदयपुर में होटल और रेस्टोरेंट पर छापा

उदयपुर में जगदीश मंदिर के पीछे सन एंड मून रेस्टोरेंट और हरिदास जी मगरी स्थित द सिएरा सॉल रेस्टोरेंट पर आयकर विभाग ने छापा मारा। विभाग की टीमें सुबह यहां पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

बताया जा रहा है कि होटल और रेस्टोरेंट के एक ही मालिक हैं। आयकर विभाग के अफसर यहां से विभिन्न खातों की डिटेल, जरूरी दस्तावेज सहित अन्य जानकारी जुटा रहे हैं। सिएरा होटल में 29 कमरे हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

दीया कुमारी ने राज्य कर्मचारियों को लेकर की बड़ी घोषणा:अब वेतन-भत्तों की वसूली नहीं होगी; रिटायरमेंट तक इंश्योरेंस कवर मिलेगा

विधानसभा में बजट बहस का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कई घोषणाएं कीं। उन्होंने