Poola Jada
Home » राजस्थान » भारी बारिश भी नहीं रोक पाई विरोध प्रताप सिंह खाचरियावास के साथ डटे कार्यकर्ता व स्थानीय लोग,किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

भारी बारिश भी नहीं रोक पाई विरोध प्रताप सिंह खाचरियावास के साथ डटे कार्यकर्ता व स्थानीय लोग,किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

जयपुर । पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने आज सिविल लाइंस स्थित सोडाला क्षेत्र में युवाओं एवं स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर अशोकपुरा गौहत्या कांड के विरोध में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भारी बारिश में पुतला दहन किया। बारिश के दौरान भी पबड़ी संख्या में लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई।

खाचरियावास ने कहा कि मौसम की मार भी जनता के आक्रोश को रोक नहीं सकती इसलिए बारिश में भी लोग रुके नहीं,अशोकपुरा गौहत्या कांड में सच्चाई सबके सामने है,फिर भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।उन्होंने कहा कि एक वायरल वीडियो में आरोपी भाजपा कार्यकर्ता सत्यनारायण शर्मा स्वयं यह स्वीकार कर रहा है कि उसने गाय के बछड़े का गला काटा और उसे वहां लाया,लेकिन इसके बावजूद पुलिस कार्रवाई करने के बजाय चुप बैठी है।

साथ ही प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि राजस्थान पुलिस भाजपा सरकार के दबाव में काम कर रही है, वहाँ का थानाधिकारी रोज़ अपना बयान बदलता रहता है क्योंकि आरोपी भारतीय जनता पार्टी का पदाधिकारी है। खाचरियावास ने कहा कि स्थानीय विधायक गोपाल शर्मा ख़ुद थाने जाकर गो हत्यारे भाजपा पदाधिकारी सत्यनारायण शर्मा को छुड़ाकर ले आते हैं जिससे साफ है कि सत्ता अपराधियों के साथ खड़ी है।

खाचरियावास ने तीखे शब्दों में कहा कि भाजपा गोमाता के नाम पर वोट मांगती है,लेकिन सत्ता में आते ही गोमाता की रक्षा भूल जाती है।उन्होंने विधायक गोपाल शर्मा के माफ़ी माँगने पर कहा कि माफी मांगने से जनता शांत नहीं होगी हमें भाषण नहीं,दोषियों को जेल में देखना है।

खाचरियावास ने कहा कि कल विधानसभा में भाजपा का असली चरित्र सामने आ गया जब गोमाता को राज्य पशु घोषित करने के लिए भाजपा के मंत्री ने साफ़ मना कर दिया जबकि पूरा विपक्ष गोमाता को राज्य पशु का दर्जा देने के समर्थन में है इससे स्पष्ट है कि भाजपा को गोमाता सिर्फ़ वोट के लिए चाहिये भाजपा सरकार राजस्थान की जनता के साथ धोखा कर रही है वह वोट के लिए ही हिन्दू-मुस्लिम करती है!

खाचरियावास के साथ रोहिताश सिंह,राजकुमार बाढड़ा,दशरथ सिंह,हर्षल आमेरिया,जितेन्द्र शर्मा,इक़बाल भाई,रमेश सिंह जोधा दुर्गेश शर्मा,भगवत सिंह राजावत,धर्मेन्द्र शर्मा,प्रशांत सैनी,नरेंद्र मार्वल,मनीष चतुर्वेदी,नसीर भाई,हनी ठाकुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व स्थानीय लोग शामिल थे!

साथ ही प्रताप सिंह खाचरियावास ने चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस अब पूरे प्रदेश में आंदोलन तेज करेगी।हर विधानसभा,हर कस्बे और हर शहर में गो-रक्षा यात्राएं निकाली जाएंगी,पुतला दहन होगा और यदि प्रशासन ने आंदोलन रोकने की कोशिश की तो कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेंगे।

खाचरियावास ने कहा, “गोमाता हमारे लिए आस्था का विषय है।जिसने गोमाता का गला काटा है,उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।जरूरत पड़ी तो सड़क से लेकर राजभवन तक घेराव होगा और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

स्लीपर बस ने स्कूल-बस को मारी टक्कर, 6 स्टूडेंट्स घायल:हादसे में 11 हजार वॉट का बिजली पोल टूटकर स्कूल बस पर गिरा, फाल्ट होने से कटी थी इलेक्ट्रिसिटी

जयपुर-नागौर-फलोदी मेगा हाईवे पर स्कूल बस का एक्सीडेंट हो गया। रोड पर गड्‌ढों से अनियंत्रित हुई स्लीपर बस ने स्कूल