Home » राजस्थान » जयपुर पुलिस आयुक्त ने व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों के साथ शहर में बेहतर कानून व्यवस्था,शान्ति एवं सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था के बारे में किया संवाद

जयपुर पुलिस आयुक्त ने व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों के साथ शहर में बेहतर कानून व्यवस्था,शान्ति एवं सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था के बारे में किया संवाद

पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने पुलिस थाना कोतवाली में जयपुर व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों के साथ शहर में बेहतर कानून व्यवस्था एवं शान्ति एवं सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुगम बनाये रखने के लिए चर्चा की।

साथ ही कमिश्नर सचिन मित्तल ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से संवाद करते हुए बताया कि शहर में शांति एवं क़ानून व्यवस्था बनाए रखने में आप सभी का अहम योगदान है उन्होंने बताया कि व्यापारीगण अपने प्रतिष्ठानों के बाहर कैमरे लगवाए और कैमरे इस टाइप के लगवाए की जिनको हम अभय कमान सेंटर से जोड़ सकें।

बैठक में जयपुर व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों ने जयपुर पुलिस कमिश्नर को शहर में कानून व्यवस्था,व्यापारिक सुरक्षा और पुलिस-व्यापारी समन्वय को और मज़बूत करने के उद्देश्य से एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।साथ ही,महासंघ ने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस का हमेशा सहयोग करने के लिए कहा ।

पुलिस आयुक्त ने पदाधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं एवं सुझावों का परीक्षण करवाकर समीक्षा करने के पश्चात ठोस एवं न्यायोचित समाधान किया जायेगा।

इससे पूर्व पुलिस आयुक्त को बुके देकर पदाधिकारियों ने सम्मानित किया

बैठक में जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल,महामंत्री सुरेश सैनी,कार्यकारी अध्यक्ष हरीश केडिया,मिंतर सिंह,अमित जोशी, गुलाबचंद,प्रकाश सिंह,राजेंद्र गुप्ता,विवेक भारद्वाज,कैलाश मित्तल ने समस्याएं बताकर सुझाव दिए।

महासंघ द्वारा दिए गए मुख्य सुझाव और निर्णय

1.पुलिस-व्यापारी समन्वय समिति का गठनः पुलिस और व्यापारिक समुदाय के बीच नियमित संवाद स्थापित करने के लिए एक स्थायी समिति का गठन किया जाए, जिसकी बैठकें प्रतिमाह/त्रैमासिक आधार पर हों।

2.तकनीकी निगरानी एवं तत्परता प्रक्रिया प्रणाली (Technology-Driven Surveillance & Rapid Response System): महासंघ बाजारों में उच्च गुणवत्ता वाले CCTV कैमरों का एक एकीकृत नेटवर्क स्थापित करने का अभियान चलाएगा, जिसमें हर प्रतिष्ठान के अंदर, बाहर और बरामदों में कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साइबर अपराधों से बचाव के लिए नियमित जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

3.बाजारों में सुरक्षा गार्डों की व्यवस्थाः सुरक्षा की दृष्टि से अपने बाजारों में गार्डों की व्यवस्था को भी सुनिश्चित किया जाएगा।

4.विधायक/सांसद कोटे से CCTV: क्षेत्रीय विधायक और सांसद के कोटे से बाजारों में CCTV कैमरे लगवाकर उन्हें ‘अभय कमांड’ से जोड़ा जाएगा।

5.यातायात एवं पार्किंग प्रबंधन में सुधारः बाजारों में सुगम आवागमन और पार्किंग के लिए ई-रिक्शा और ऑटो-रिक्शा के नियमन के साथ-साथ मल्टीलेवल पार्किंग और अवैध पार्किंग पर प्रभावी कार्रवाई का सुझाव दिया गया है।

6.अतिक्रमण पर स्थायी नीति और नियंत्रणःअतिक्रमण को हटाने और दोबारा स्थापित न होने देने के लिए एक स्पष्ट नीति बनाने की मांग की गई है।

7.सुरक्षित बाजार एवं पर्यटक गलियारेः बाजारों और पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, पुलिस गश्त बढ़ाने और “नाइट बाजार” की अवधारणा को बढ़ावा देने का सुझाव दिया गया है।

8.पुलिस स्टाफ की कमी और तैनातीः परकोटा क्षेत्र के थानों में स्टाफ की कमी को दूर करने और पर्याप्त स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित करने की बात कही गई है।

9.जन जागरूकता एवं सामुदायिक पुलिसिंगः महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बाजारों में छेड़छाड़ पर त्वरित कार्रवाई का आह्वान किया गया है।

10.शराब की दुकानों का विनियमनः सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा के हित में शराब की दुकानों के स्थान और संचालन पर सख्त नियम लागू करने का सुझाव है।

इस अवसर पर विशेष पुलिस आयुक्त ऑपरेशंस राहुल प्रकाश,अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ राजीव प्रचार,पुलिस उपायुक्त उत्तर करण शर्मा,अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त उत्तर बजरंग सिंह,सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली राजेंद्र कुमार भी उपस्थित थे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

रिटायर्ड महिला प्रिंसिपल को डिजिटल अरेस्ट कर 1.85 करोड़ ठगे:मुंबई क्राइम ब्रांच का अफसर बताया, कहा-अकाउंट में जमा सारे पैसे सरेंडर करने होंगे

जोधपुर में रिटायर्ड महिला प्रिंसिपल को डिजिटल अरेस्ट करके 1 करोड़ 85 लाख रुपए ठग लिए। ठग ने खुद को