Home » राजस्थान » आबकारी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 लाख रुपए की अवैध शराब से भरे टैंकर को किया जब्त

आबकारी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 लाख रुपए की अवैध शराब से भरे टैंकर को किया जब्त

राजसमंद: राजसमंद जिला आबकारी विभाग और पुलिस ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चेकिंग अभियान में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 40 लाख रुपए की अवैध शराब से भरे टैंकर को जब्त किया है.

जिला आबकारी अधिकारी लोकेश जोशी ने बताया कि  मुखबीर की सूचना पर नाथद्वारा के श्रीनाथजी थाना इलाके में त्रिनेत्र सर्किल के पास पुलिस ने नाकाबंदी की. इस दौरान एक टैंकर को रुकवाकर उसकी तलाशी ली तो उसके अंदर पंजाब निर्मित शराब से भरे 394 कार्टन बरामद हुए. यह अवैध शराब गुजरात ले गई जा रही थी.

इस पर पुलिस ने अवैध शराब के साथ ही टैंकर को जब्त कर श्रीनाथजी थाने पर खड़ा करवाया. जब्त शराब की कीमत करीब 30 लाख रुपए आंकी गई है, जबकि टैंकर समेत शराब की कीमत 40 लाख रुपए आंकी गई है. जोशी ने बताया कि चुनाव आचार संहिता लगने के बाद अभी तक आबकारी थानो में 47 केस दर्ज किया जा चुके हैं.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर