Home » राजस्थान » जोधपुर में फ्लॉप रही बसों की हड़ताल:आम दिनों की तरह की चलती रही बसें, ऑटो, एसोसिएशन के दावों की खुली पोल

जोधपुर में फ्लॉप रही बसों की हड़ताल:आम दिनों की तरह की चलती रही बसें, ऑटो, एसोसिएशन के दावों की खुली पोल

जोधपुर में ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट बस ऑनर एसोसिएशन की चक्का जाम हड़ताल आज पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई। शहर में हड़ताल के ऐलान के बीच निजी बसें बेरोकटोक चलती रहीं और हड़ताल का असर लगभग बेअसर नजर आया। जबकि एसोसिएशन की ओर से दावा किया जा रहा था कि बसों की हड़ताल रहेगी। किसी भी रूट पर बसें नहीं चलेंगी।

इस दौरान शहर के अधिकांश चौराहों पर निजी बसें यात्रियों को चढ़ाती-उतारती दिखीं, वहीं कई बसें माल ढुलाई करती भी नजर आईं। अलग-अलग गली-मोहल्लों से भी सवारियां बिठाकर बसें अपने गंतव्य तक जाती रहीं।

शहर के प्रमुख मार्गों पर प्राइवेट बसें संचालित होते नजर आई। RTO पर दबाव बनाने के लिए हड़ताल का ऐलान किया गया था।
शहर के प्रमुख मार्गों पर प्राइवेट बसें संचालित होते नजर आई। RTO पर दबाव बनाने के लिए हड़ताल का ऐलान किया गया था।

वहीं सिटी बस, टैक्सी और अन्य छोटे-बड़े रूट की बस सेवाएं भी सामान्य रूप से संचालित होती रहीं। केवल एसोसिएशन से जुड़े कुछ बस मालिकों की बसें बंद रहीं।

ऐसे में कुल मिलाकर, हड़ताल का आम जनजीवन और यातायात व्यवस्था पर कोई खास असर नहीं पड़ा।

अवैध बसों पर कार्रवाई का मामला

बता दें कि शहर ओर प्रदेश में नियम विरुद्ध अवैध तरीके से संचालित होने वाली बसों के खिलाफ RTO की ओर से कार्रवाई की जा रही है। ऐसी बसों की वजह से कई बार दुर्घटनाएं भी सामने आती है, लेकिन बस संचालक बसों में सुधार करने के बजाय RTO के खिलाफ ही हड़ताल पर उतर आए हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

चोरी की वारदात की जगह कमिश्नर ने किया दौरा:1 दिन में खुलासा करने पर लोगों ने पुलिस के समर्थन में लगाए नारे

जोधपुर के भीमजी का मोहल्ला में एक दिन पहले हुई चोरी की वारदात को लेकर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश मौके पर