Home » राजस्थान » 12वीं बोर्ड एग्जाम के बीच नाबालिग स्टूडेंट लापता:दोस्त से मिलने की बात कहकर निकला था, पिता के पास मैसेज किया-‘पापा बचा लो मुझे, ये लोग मारेंगे’

12वीं बोर्ड एग्जाम के बीच नाबालिग स्टूडेंट लापता:दोस्त से मिलने की बात कहकर निकला था, पिता के पास मैसेज किया-‘पापा बचा लो मुझे, ये लोग मारेंगे’

सीकर जिले में 17 साल के नाबालिग लड़के के गुमशुदा होने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़का दोस्त से मिलने की बात कहकर घर से निकला था। जो वापस नहीं लौटा। लड़के ने अपने पिता के फोन पर मैसेज किया कि पापा मुझे बचा लो। ये लोग मुझे मारेंगे। फिलहाल पुलिस नाबालिग लड़के की तलाश कर रही है।

इस संबंध में 17 साल के नाबालिग लड़के के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया- वह मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं। जो वर्तमान में सीकर में रहते हैं। उनका 17 साल का बेटा 22 फरवरी की शाम करीब 3:45 बजे दोस्त से मिलने की बात कहकर मोटरसाइकिल लेकर घर से निकल गया।

इसके बाद वह कई घंटे तक वापस नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने शाम से ही लगातार उसे कॉल और मैसेज करना शुरू किया लेकिन कोई रिप्लाई नहीं आया। इसके बाद जब परिवार के लोगों ने अपने स्तर पर तलाश करना शुरू किया तो नाबालिग की बाइक रेलवे स्टेशन की पार्किंग में मिली।

नाबालिग का पिता के फोन पर मैसेज आया

इसी दौरान 23 फरवरी की सुबह 7:53 पर नाबालिग के मोबाइल से उसके पापा के पास मैसेज आया कि पापा बचा लो मुझे ये लोग मारेंगे। फिलहाल अब नाबालिग लड़के के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है। पुलिस के अनुसार वर्तमान में नाबालिग स्टूडेंट के 12वीं बोर्ड के पेपर चल रहे हैं। दो पेपर हो चुके हैं और तीन पेपर अभी होना बाकी है। इस बीच ही नाबालिग स्टूडेंट लापता हो गया। जो घर से करीब 30 हजार रुपए भी लेकर गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

पाली में गमछा थ्रेसिंग मशीन में फंसा, युवक की मौत:गले में लगा फंदा, 2 महीने पहले ही हुई थी शादी

पाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के गिरादड़ा गांव में सोमवार शाम चने की फसल की थ्रेसिंग करते समय 24