Home » राजस्थान » पलसाना NH-52 पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो श्रद्धालुओं की मौत:खाटूश्यामजी जा रहे थे श्रद्धालु, आठ गंभीर रूप से घायल

पलसाना NH-52 पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो श्रद्धालुओं की मौत:खाटूश्यामजी जा रहे थे श्रद्धालु, आठ गंभीर रूप से घायल

पलसाना में राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर लढाणा पुलिया के पास देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई और आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रात करीब 1 बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार, झुंझुनूं जिले के गोढ़ा खेड़ा गांव से करीब 18 श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर खाटूश्यामजी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे।

इसी दौरान, पलसाना के लढाणा पुलिया के निकट ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में राव भास्कर (25) पुत्र मांगीराम और मनरूप (52) पुत्र सुखदेव, दोनों निवासी झुंझुनूं की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शव पलसाना के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। पुलिस परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाकर शव सुपुर्द करेगी।

देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई और आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई और आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें दिव्या (20), मीनू (23), सुमेर सिंह (52), सुमन (35), मनीष (20), ईशान (18) और पूनम (35) शामिल हैं। ये सभी घायल झुंझुनूं जिले के निवासी हैं।

सभी घायलों को पहले पलसाना के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से छह घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सीकर के एसके अस्पताल रेफर किया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही रानोली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।